स्वास्थ्य स्वर : बवासीर बीमारी का घरेलू उपचार...

रायपुर (छत्तीसगढ़) वैद्य एच डी गांधी बवासीर का घरेलू उपचार बता रहे हैं, नारियल का जटा जिसे बूच भी कहते है, उसे 500 ग्राम, महानीम जिसे बकायन के नाम से भी जाना जाता है की पत्ती 500 ग्राम, सेंधा नमक 250 ग्राम, काली मिर्च 250, सभी को साफ कर मिट्टी की हांड़ी में रखकर, ऊपर से कपड़े में मिट्टी का लेपकर, ढककर गोबर कंडे के आग में रातभर रखकर जलाना है, जिससे वह जलकर भष्म बन जाए, सुबह ठंडा होने पर निकालकर साफ कर लें और चूर्ण बनाकर सुरक्षित रख लें, एक-एक चम्मच चूर्ण एक गिलास छाछ के सांथ दिन में तीन बार सेवन करने से बवासीर की बीमारी में लाभ मिल सकता है, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, चाय का प्रयोग कम करें, नशा ना करें, पानी का ज्यादा सेवन करें : गाँधी@9111062399.

Posted on: Sep 18, 2018. Tags: CG GANDHI HD HEALTH PILES RAIPUR SONG SWSTHYA SWARA VICTIMS REGISTER

डेढ़ साल होने वाले हैं,आज तक समूह द्वारा दिये ईंट का पैसा भुगतान नहीं हुआ...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-करौटी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सहद्री बता रही हैं, उन्होंने अपने जय माँ अम्बे आजीविका महिला समूह द्वारा ईट बनवाया था, जिसे शौचालय निर्माण के लिये पंचायत में दिया था जिसका 16 हजार रूपए भुगतान आज तक नहीं हुआ, लगभग डेढ़ साल हो चुके हैं, पंचायत में सूचना देने पर आज-कल बोलकर अधिकारी घुमा रहे हैं, जिसके कारण वे समूह द्वारा लिये कर्ज को वापस नहीं दे पा रहे हैं इसलिए वे सीजीनेट को सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@7089015540, सचिव@9575129505, CEO@9926192534. संपर्क नंबर@7049353793.

Posted on: Sep 18, 2018. Tags: CG PROBLEM SAHDRI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : मुंह के छाले का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी आज हमें मुंह के छाले का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, छोटी हरण जिसे बाल हरण भी कहा जाता है, 250 ग्राम लें और 50 ग्राम घी में भून लें, सौंफ 250 ग्राम लेकर साफ कर लें, सेंधा नमक 50 ग्राम लें, सभी को मिलाकर चूर्ण बनाकर सुरक्षित रख लें और एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद गर्म पानी से दिन मे दो बार सेवन करें, इससे लाभ हो सकता हैं, मिर्च, मसाला, तेल खटाई का प्रयोग कम करें, नशा ना करें, हल्का भोजन करें, मैदा, शक्कर और नमक का प्रयोग कम करें, छाले में शहद और हरण के चूर्ण को मिलाकर लगाकर सोएं पानी ज्यादा पीए, मठा का भी प्रयोग कर सकते हैं :
एच डी गांधी@7879751110.

Posted on: Sep 12, 2018. Tags: CG HD GANDHI RAIPUR SONG SWARA SWASTHYA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : याददाश्त बढ़ाने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी आज हमें याददाश्त बढ़ाने का एक घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, वे कह रहे हैं कि जिनकी स्मरण शक्ति कमजोर हो वे अखरोट, किशमिश, ब्राम्ही चूर्ण सभी को 100-100 ग्राम लेकर साफ कर कूट पीस कर चूर्ण बना लें, और एक-एक चम्मच चूर्ण एक गिलास गुनगुने दूध के सांथ प्रतिदिन सेवन करें, इससे लाभ हो सकता है, नशा ना करे, नमक, शक्कर, मैदा का प्रयोग कम करें, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Sep 11, 2018. Tags: CHHATTISGARH HD GANDHI RAIPUR SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : झड़ते बालो का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार कादरिया मस्जिद के पीछे, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी झड़ते बालो की घरेलू उपचार बता रहे हैं: गवार पट्टा (एलोवेरा) 50 ग्राम, आँवला फल का चूर्ण 50 ग्राम, शिकाकाई फल का चूर्ण 50 ग्राम और नीम की पत्ती का चूर्ण 50 ग्राम इन सब को साफ कर पानी में मिलाकर पेस्ट बना ले और सुरक्षित रख ले, सप्ताह में 2 बार इस पेस्ट को बालों के जड़ो में लगाए और एक घंटे के बाद गुनगुना पानी से धोए | इसके अलावा इन सामग्री को पानी की जगह शहद मिलाकर पेस्ट बना ले और उसको 15 दिन में एक बार जरुर लगाए, इससे झड़ते बालो की समस्या खत्म हो जाएगी और भ्रमराज केप्सूल, भ्रमराज तेल का उपयोग कर सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क कर सकते हैं@9111061399

Posted on: Sep 07, 2018. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »