बड़ा नेक लागे हमला गाँधी जी के बोली...देशभक्ति गीत -
संतोष कुमार अहिरवार ग्राम-सरईमाल, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से एक देशभक्ति गीत सुना रहे है:
बड़ा नेक लागे हमला गाँधी जी के बोली-
हाथ रे हथियार नाथू काबर मारे गोली गा-
सत्य अहिंसा परम पुजारी पेडला धूनी रमाये-
पोसे जवाहर और नेतन ला आपन टोली बनाये-
ये दुनिया माँ हल्ला होगे इंकलाब के बोली गा-
बड़ा नेक लागे हमला गाँधी जी के बोली...
Posted on: Jan 25, 2018. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our broken handpump got repaired 3 days after CGnet report, thanks...
पटेलपारा, ग्राम-मसेनार, विकासखंड-दंतेवाडा, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से कुम्माराम बता रहे है उनके गाँव का हैण्डपम्प 1 महीने से ख़राब था, वे लोग एक किलोमीटर दूर से झरने का पानी पीते थे हैण्डपम्प सुधरवाने के लिए उन्होंने शिकायत किये थे लेकिन नहीं बन रहा था तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये और रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया तो रिकॉर्ड करने के तीन दिन बाद हैण्डपम्प बन गया| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को वे धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. नर्मदा प्रसाद@9575881759.
Posted on: Jan 24, 2018. Tags: HANDPUMP KUMMARAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER WATER
हमारे मोहल्ले का हैण्डपम्प तीन साल से ख़राब पड़ा है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...
ग्राम-हिरचुल, पंचायत-दमकासा, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से संतलाल उइके बता रहे है कि वार्ड क्रमांक 12 में हैण्डपम्प 3 साल से ख़राब है और वे लोग एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते है और उसको पीने से बीमार हो रहे है और उस पानी को नहाने से खुजली भी रहा है | हैण्डपम्प को सुधरवाने के लिए कई बार सरपंच सचिव के पास शिकायत भी किये है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें: सचिव@7770931358, C.E.O.@7587054500, अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9406208904.
Posted on: Jan 21, 2018. Tags: SANTLAL UIKEY BABULAL UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में शौचालय आधा- अधूरा बना है, उसके कारण खुले में शौच करने जाना पड़ता है...
ग्राम-हिल्चुर, पंचायत-दमकसा, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से रामकुमार उइकाबोल रहे है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत सरकार घर-घर शौचालय देने का प्रावधान है लेकिन उनके गाँव में ऐसी स्थिति है कि सरपंच के द्वारा शौचालय बनाकर आधा अधूरे छोड़ दिए है है उसके कारण गाँव के लोगो को खुले में शौच करने जाना पड़ता है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर शौचालय बनवाने में मदद करें: सचिव@7770731358, रोजगार सहायक @7587477416, दुर्गकोंदल C.E.O.@7587054500, संपर्क@9406208904.
Posted on: Jan 21, 2018. Tags: RAMKUMAR UIKA TEMARAM BOGA SANTLAL UIKA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव से 5 किलोमीटर तक रोड बहुत खराब है, शिकायत करने पर कोई सुनते नही है...
ग्राम-खैरवाही, पंचायत-मयाना, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से गुरुवंत कुमार नायक बता रहे है कि उनके गाँव में 5 किलोमीटर का रोड बहुत खराब है उसके कारण बरसात के दिनों में स्कूल के बच्चो और गाँव के लोगो को आने जाने में बहुत दिक्कत होता है| उसकी शिकायत उन्होंने ग्राम सुराज एवं सरपंच के पास आवेदन भी दिए थे उनके गाँव में 200 घर की बस्ती है और 1000 जनसंख्या है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियों से बात करके रोड बनवाने में मदद करें: सरपंच@9406050750, C.E.O.9425228067. गुरुवंत कुमार नायक@7440492017.


