जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में अपनी राय बता रहें हैं...

दीपक भैया छतरपुर (मध्यप्रदेश) से बस्तर जनमत सर्वेक्षण पर अपनी राय विचार-विमर्श व्यक्त कर रहें हैं, काफी समय से नक्सली समस्या पनप रहा हैं लगभग मध्य भारत के छ: राज्यों में जैसे मध्यप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड, महाराष्ट्र इन राज्यों में लगातार सन 1980 के बाद यह आन्दोलन चलते आ रहा हैं और इनका विस्तार होते ही जा रहा हैं, इन लोगो से बात करके इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए| उसे पहले इनकी क्या सोच है यह जानना जरुरी है| हिंसा के कारण काफी आम लोगों की जान-माल की बहुत ही हानि हो रही हैं बहुत ही अव्यवस्था हो रहीं हैं, इसलिए एक मंच पर आकर आपस में बातचीत करना चाहिए : संपर्क@8085124089

Posted on: Sep 05, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 1 SONG VICTIMS REGISTER

जनमत सर्वेक्षण में अपनी अपने विचार बता रहें है...

ग्राम पोस्ट-उदयपुर, जिला-छिंदवाड़ा, जिला-छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश) से सग्गन साह मरकाम और उनके साथ हैं, नरेश दहेरिया जो बस्तर जनमत सर्वेक्षण के विषय पर अपनी राय बता रहें हैं, इस देश में हो रही हिंसा शोषण अत्यचार जो नही होना चाहिए, इस देश में नक्सली आन्दोलन हिंसा के नाम पर चल रहा है जो जिसमे विभिनता होनी चाहिए, और जन व्यवस्था होनी चाहिए किसी प्रकार कोई हिंसा नही होना चाहिए क्योंकि इस हिंसा का शिकार सिर्फ आम जनता ही होते हैं:

Posted on: Sep 05, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 1 SONG VICTIMS REGISTER

सहकार रेडियो : बाल चौपाल (चतुर बंकू)

बच्चों, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज सुनिए कहानी चतुर बंकू | इसके लेखक हैं विष्णु प्रभाकर | आवाज़ है IIT दिल्ली की शोध छात्रा साथी तनूजा निगम की| इसे हमने बाल पत्रिका कोंपल से साभार लिया है | इस कार्यक्रम को 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं |

Posted on: Sep 05, 2020. Tags: BAL CHAUPAL SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER

बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...

राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से पारस कुमार यादव बच्चो के लिये जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Sep 05, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

जनमत सर्वेक्षण में अपनी राय व्यक्त कर रही है...

ग्राम-दौरा, पोस्ट-दुवारी, तहसील-हुजुर, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से रामकली पटेल अपने विचार व्यक्त कर रही है बस्तर में जो चल रही है हिंसा को कैसे रोका जाये तो उनका कहना है कि इस समस्या का हल हिंसा के जरिये नहीं किया जा सकता है बल्कि इस समस्या का हल करने के लिए तीसरी सरकार और नक्सलियों के बीच सक्ती की जरूरत हो सक्ती हो सकती है सामाजिक कार्यकर्ताओ की इस मुद्दे पर हमारे देश के सभी सामाजिक कार्यकर्ताओ को एक मंच पर आकर कर के और इस मुद्दे को उठाना चाहिए और वहां पर निवास करने वाले लोगो के बीच में जाके उनकी बातो को सुनकर युही उनके पास निश्चित रूप से इस समस्या का सुझाव उनके पास है | भय के कारण वे लोग दोनों तरफ से भयभीत है | एक तरफ पुलिस का भय और दूसरी तरफ नस्क्सलियो का भय अगर सामाजिक कार्यकर्ताओ की तीसरी सक्ती होगी जो दोनों तरफ से पहल करेंगी जो नक्सलियों से भी बात करे और सरकार से भी बात करें और वहां के लोगो से भी बात करें तब इस समस्या का समाधान हो सकता है | संपर्क@9424917159.

Posted on: Sep 05, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 1 SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »