Impact : हमारे गाँव में बिजली पानी की समस्या थी, सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद समाधान हो गया है...

ग्राम-कुकडीपानी, पंचायत-चिडपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से राजू राणा के साथ गाँव की महिला साथी सरोजनी बता रही है कि उनके गाँव में बिजली पानी की बहुत समस्या हो रही थी | तो उन्होंने 12-8-2020 को एक सन्देश रिकॉर्ड की करने के 3 दिन बाद बिजली विभाग के अधिकारी आये और पानी वाला बोर और बिजली बना दिए अब बिजली पानी की सुविधा हो गई है और वे लोग खुश है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की |

Posted on: Sep 07, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER

बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...

डोंगरपुर, राजस्थान से प्रकाश मीणा जो दृष्टिबाधित हैं, बच्चो के लिये जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Sep 07, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

जनमत सर्वेक्षण अपनी राय बता रहे है...

ग्राम-बरपटीया, पोस्ट+थाना-रमकोला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से धनसाय मरावी अपने विचार व्यक्त कर रहे है कि बस्तर में चल रही हिंसा को कैसे रोका रोका जाये उनका कहना है कि जो साथी जंगलो में रह रहे है उनका हक अधिकार को छिना गया है जिसमे हम लोग जीवन यापन कर रहे थे और हम लोगो को जानकारी नहीं होने के कारण बेवकूफ बनाकर हमारे लोगो को मारा गया है | लेकिन ये हिंसा राजनीति नहीं चलेगा और हमारे लोगो को नक्सली बोलकर मार रहे है |

Posted on: Sep 07, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 3 SONG VICTIMS REGISTER

5 साल से वृद्धावस्था पेंशन के लिये आवेदन कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है...

ग्राम-पातिम, पंचायत-घूमन, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दिनेश पाल गाँव के बुजुर्ग की समस्या से अवगत करा रहे हैं, गाँव के निवासी मिठाईलाल पाल जिनकी उम्र 60 वर्ष से ऊपर हो चुकी है उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, 5 साल से आवेदन कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे परेशान होकर सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर वृद्धावस्था पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8827372393. सेकेट्री@9685230916, सरपंच@9977278060. (AR)

Posted on: Sep 06, 2020. Tags: OLD AGE PENSION SONG VICTIMS REGISTER

मैं राशन कार्ड बनवाने के लिए चार साल से आवेदन कर रही हूँ, कोई कार्यवाही नहीं हो रही है...

ग्राम पीरमेटा, पंचायत-तुरांगुर, ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से से ग्रामीण महिला सीता मंडावी बता रहीं हैं, राशनकार्ड से जुडी समस्या मेरा राशनकार्ड अभी नही बनाएं हैं जो राशन दाल किराना दूकान से खरीद कर खाने के लिए उपयोग कर रहें हैं महंगाई के वजह से बहुत ही दिक्कतें होती हैं, राशनकार्ड बनवाने के लिए ग्राम पंचायत सचिव सरपंच को आवेदन दिए लेकिन उनके द्वारा कोई कार्यवाही नही किया गया इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से निवेदन कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नम्बरों पर बात करके राशनकार्ड बनवाने में सहयोग करें: CEO@940616702, सरपंच@7879843160, सचिव@7805894061, संपर्क@9407976015. (175209)

Posted on: Sep 06, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »