Impact : एक साल पहले रुका भवन निर्माण पूरा हो गया...

ग्राम पंचायत-ककनार, विकासखण्ड-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से सुशील त्रिपाठी बता रहे हैं, उनके गांव में सुसायटी भवन निर्माण की स्वीकृति एक पहले मिल चुकी थी, जिसके लिये 10 लाख रुपये स्वीकृत हुआ था, भवन का निर्माण 1 साल पहले शुरू हुआ था लेकिन पूरा नहीं हुआ था, भवन को पूरा कराने के लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन दिये थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहा था, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@919406448659.

Posted on: Feb 23, 2020. Tags: CG IMPACT STORY JAGDALPUR SONG SUNIL TRIPATHI VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार-

ग्राम-जुगानी कलार, तहसील-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से रामप्रसाद निषाद पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, पीलिया बीमारी में शरीर पीला पड़ जाता है, रुदंती का चूर्ण, पुनर्नवा चूर्ण , रक्त बड़ा चूर्ण लेकर सभी को बराबर मात्रा में मिला लें, 10 वर्ष के बच्चे को आधा चम्मच दिन में तीन बार और बड़ो को एक चम्मच दिन में 3 बार सादा पानी से पिलायें, इससे लाभ हो सकता है, साफ पानी उपयोग करें, खान पान में परहेज करें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9165992497.

Posted on: Feb 23, 2020. Tags: CG HEALTH KONDAGAON RAMPRASAD NISHAD SONG VICTIMS REGISTER

जल बिना मछली तड़पे...गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा एक विवाह गीत सुना रही हैं :
जल बिना मछली तड़पे-
आइसे तड़पी बेटी हो-
तड़पी ताडापी बेटी-
करधी में सार हो-
माया मोरी छुटी हीसा-
सासू से मिलन होई हैं हो...

Posted on: Feb 23, 2020. Tags: MP REWA SONG SUSHAMA VICTIMS REGISTER

कैसे के दर्शन पाऊं हो...गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से उषा देवी एक गीत सुना रही हैं :
कैसे के दर्शन पाऊं हो-
मईया तोरी सकरी दुवरिया-
मईया के दुवारे एक लंगड़ा पुकारे-
देदा पैर घर जाऊं हो-
मैया तोरी सकरी दुवरिया-
मईया के दुवारे के अंधा पुकारे-
देदा नयन घर जाऊं हो-
मईया तोरी सकरी दुवरिया...

Posted on: Feb 23, 2020. Tags: MP REWA SONG USHA DEVI VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : नीद न आने की समस्या का घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल नींद न आने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, रात में पैर को गुनगुने पानी में डुबो कर रखें कुछ समय तक उसके बाद कपड़े से साफ कर सरसों के तेल से मालिस करें, इससे नीद न आने की समस्या में राहत मिल सकता है, दूसरा भांगड़े के रस को शक्कर के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Feb 23, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »