सोते को फिर जगा जा गीता के गाने वाले...कोरोना समस्या पर भजन
अजय मिश्रा, भदोही जिला, उत्तर प्रदेश राज्य से एक गीत सुना रहे हैं :
भारत में फिर से आजा गिरिवर उठाने वाले-
सोते को फिर जगा जा गीता सजाने वाले-
नरसिंह रूप धरके मारा है रूप धारा-
वो झलक फिर दिखा जा बिगड़ी बनाने वाले-
सोते को फिर जगा जा गीता के गाने वाले-
राम रूप धरके रावण को तू संघारे-
भारत में फिर से आजा फिर से उठाने वाले...
Posted on: May 10, 2020. Tags: AJAY MISHRA BHADORI CORONA SONG UP VICTIMS REGISTER
Impact : राशन नही होने से खाने में समस्या हो रही थी, लॉकडाउन में फंसे थे, अब मिल गया है...
नानी दमन, दमन दीव से प्रदीप कुमार प्रजापति बता रहे हैं कि वे रीवा जिले के रहने वाले हैं और अभी 15 लोगो के साथ लॉकडाउन में फंसे है, वे वहां काम करने के लिये गये थे, लेकिन अभी काम बंद हो गया है, जिसके कारण पैसे नहीं मिल रहे हैं और राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा था| इसलिये वे सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड कराये रिकॉर्ड करने के कुछ दिन बाद अब उन्हें राशन मिल गया है वे सभी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं | संपर्क नंबर@8085514611.
Posted on: May 10, 2020. Tags: CORONA IMPACT DAMAN DIU PRADIP PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER
हम कोरंटाईन में हैं, विधायक राशन बाँट रहे हैं लेकिन हमारे पंचायत में राशन नहीं देते...
ग्राम-फुलमजरा, पंचायत-पोनी कला, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से देवाद्र यादव बता रहे हैं कि सिरमौर विधानसभा के विधायक कोनी पंचायत में लोगो को सहायता दिये हैं, राशन वितरण किये हैं लेकिन उनके पंचायत फुलमजरा और सेमरा में राशन वितरण नहीं किये हैं, इसलिये वे नाराज है और अपना दुःख व्यक्त करते हुये बता रहे हैं कि हम भी उन्हें वोट देते हैं, विधायक हमारे लिये भी है, तो हमारे फूलमजारा और सेमरा पंचायत में भी सहायता दें, हमें भी मदद मिलना चाहिये| वे गुजरात से आये हैं, कोरंटाईन में हैं उनके साथ 13 लोग हैं, स्कूल में रह रहे हैं| संपर्क नंबर@8469324728. (166795)
Posted on: May 09, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DEVADRA YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : लॉकडाउन में फंसे थे, किराये के मकान में रहते थे खाने में समस्या हो रही थी, अब खाना मिल गया है...
ग्राम-मलकापुरम, जिला-विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश) से रंजीत सिंह बता रहे हैं, वे बिहार के रहने वाले हैं, 5 लोगो के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, किराये के मकान में रहते हैं, काम बंद होने से पैसे की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी, जिससे खाने की समस्या हो रही थी और मकान का किराया देने को पैसे नहीं थे, मकान मालिक घर से निकालने के लिये बोल रहे थे, इसलिये वे परेशान थे, वे सीजीनेट श्रोताओं से मदद की अपील किये, अपील करने के कुछ दिन बाद समस्या का समाधान हो गया है इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर / रंजीत सिंह@8962298066.
Posted on: May 09, 2020. Tags: ANDHRA PRADESH IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER VISAKHAPATNAM
लॉकडाउन में फंसे हैं, मदद के लिये निवेदन किये थे, मदद नहीं मिली है...कृपया मदद करें-
सुर्यवंसी मडा, राऊ रोड, ग्राम पंचायत-आस्टापुर फाटा, पुणे (महाराष्ट्र) से रत्नमाला गायकवाड बता रही है कि वे अपने परिवार के साथ रहती हैं, नांदेड़ की रहने वाली हैं, उनके परिवार में 4 सदस्य हैं, लॉकडाउन के कारण कहीं जा नहीं पा रहे हैं, उनके पास राशन नहीं है, इस तकलीफ की घड़ी में उन्होंने मदद के लिये निवेदन किया था लेकिन मदद नहीं मिल पायी है, राशन ख़त्म हो चुका है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर: रत्नमाला@7720953193, यश गायकवाड़@7666909779. (166687)
