मन लागा भजन में...भजन-

मनेन्द्रगढ़, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सरोज गुप्ता एक भजन सुना रहे हैं:
घर से चली है मीरा बाई हो-
मन लागा भजन में-
उनके भजन से ब्रम्हा जी खुश हुये-
वेद दिये है भुलाये हो-
मन लागा भजन में-
उनके भजन से बिष्णु जी खुश हुये-
संख दिये है भुलाये हो-
मन लागा भजन में...

Posted on: Feb 24, 2020. Tags: CG KORIYA SAROJ GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : आँखों की समस्या का घरेलू उपचार...

मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी आँखों की रौशनी बढ़ाने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, काला जीरा 10 ग्राम लेकर आधा लीटर पानी में उबालें और जब पानी आधा बचे तो उसे छानकर ठण्डा कर सुबह शाम आँखों को धोयें ऐसा करने से आँख की रौशनी बढ़ती है, रतौंधी रोग में लाभ मिल सकता है, ये प्रक्रिया लगातार 21 दिन तक करना चाहिये, सफाई का विशेष ध्यान दें, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा नमक शक्कर का प्रयोग कम करें : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Feb 24, 2020. Tags: CG HD GADHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

मै तो राधा राधा गाऊँ...भजन-

मनेद्रगढ़, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सरोज गुप्ता एक भजन सुना रही हैं:
मै तो राधा राधा गाऊँ, श्याम तेरी गलियों में-
जिन गलियों की माटी खाई-
उस माटी से तिलक लगाई लगाऊँ, श्याम तेरी गलियों में-
जिन गलियों में मटकी फोड़ी-
वहां दही बेचने जाऊँ, श्याम तेरी गलियों में-
जिन गलियों में रास रचाया-
मै तो रोज नाचने जाऊँ, श्याम तेरी गलियों में-
मै तो राधा-राधा गाऊँ श्याम तेरी गलियों में...

Posted on: Feb 24, 2020. Tags: CG KORIYA SAROJ GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : केलोस्ट्राल का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी केलोस्ट्राल का घरेलू उपचार बता रहे हैं, रात को एक चम्मच मेथी दाना एक कटोरी में पानी में भिगोकर रख दें, सुबह उसे खाकर पानी पी लें, दूसरा भोजन के बाद 1 लहसुन की कली पानी के साथ निगलें इससे भी लाभ हो सकता है, चबाकर भी सेवन कर सकते हैं, यह सुबह शाम करना है, नुस्खा उपयोग करने से पहले पूरी जानकारी लें : संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Feb 23, 2020. Tags: CG HD GANDH HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

परंपरागत वाद्य यंत्र बजाते हैं बोटूराम...

ग्राम पंचायत-सेमा, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव निवासी बोटूराम कोर्राम से वाद्य यंत्र सुन रहे हैं, बोटूराम पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाते हैं, वे काई साल से ये काम कर रहे हैं, शादी, बारहों, मेला जैसे कार्यक्रमों में वे इसे बजाते हैं, ये उनकी जीविका साधन है|

Posted on: Feb 23, 2020. Tags: CG KONDAGAON MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »