पीड़ितो का रजिस्टर : मुझे नक्सली समझकर जेल ले गये, तब घर का खर्च चलाने में बहुत समस्या हुई...
ग्राम-कवाची कटेल,पोस्ट-कोदापाका, थाना-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से आयतुराम कवाची बता रहे हैं कि दो साल पहले वह अपने घर में आराम कर रहे थे कुछ पुलिस वाले शाम 5 बजे उनके घर आए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया|उन्हें शक था की आयतु नक्सल गतिविधियों में शामिल था| उन्हें जेल भी हुई, 4 महीने तक वे जेल में रहे| सबूत कुछ भी नही मिला इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया| जब आयतुराम जेल में थे, तब उनकी पत्नी घर में अकेली थी, पति की गैरहाजिरी में घर का खर्च चलाने के लिए उसे रोजी मजदूरी करनी पड़ती थी, उसी में से कुछ पैसे बचाकर वह अपने पति से मिलने जेल जाया करती थी| उनके पास अपने पति की जमानत के लिये भी पैसे नहीं थे, 40 हजार रूपये उधार लेकर उनकी जमानत करे| वे अभी तक उधार की रकम नहीं लौटा पाए हैं| वे चाहते हैं कि इस मामले में जो भी खर्च हुआ है, सरकार वो पैसे लौटाए सम्पर्क@7648055415.
Posted on: Jun 28, 2021. Tags: AATURAM KAWACHI VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: 2001,2002 में घटना हुआ था, बहुत दिक्कतों को समाधान करना पड़ा...
ग्राम नीबरा, पोस्ट-कोलर, ब्लाक-अंतागढ़ जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बलराम हुड़का पिता फूलसिंह बता रहें है कि उनके पिता जी का घटना 2001,2002 में हुआ उस समय उनके माता पिता ने बहुत दिक्कतों को समाधान करना पड़ा परंतु कोई प्रकार के उन्हें मदद नहीं मिली इसलिए साथियों से अनुरोध कर रहे है शासन के तरफ से उन्हें मदद मिले अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9406281394. (185233) GT
Posted on: Jun 25, 2021. Tags: BALARAM HUDKA CGVICTIMS REGISTER KANKER VICTIM MAOIST
पीड़ितों का रजिस्टर: 2015 में नक्सलियों के डर से अपना गांव छोड़कर भगकर जगदलपुर में रह रहे हैं...
ग्राम-छिन्दगुर पुलका पारा, पंचायत+पोस्ट-कोलिंग, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सीगुराम सेठिया पिता जगमन सेठिया बता रहे हैं, 2015 में नक्सलियों के डर से अपना गांव छोड़कर भगकर जगदलपुर में रह रहे हैं, और बनी मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहे हैं, वे चाहते है की सरकार के तरफ से कुछ मदद मिलें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8770991687, कलेक्टर@8458956694. GT
Posted on: Jun 24, 2021. Tags: BASTAR CG DISPLACED JAGAMAN SETHIYA MAOIST SEEGURAM SETHIYA VICTIM VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने गांव आयें और लोगों ले मीटिंग कर रहे थे, बाद में मार पिट करने लगें...
ग्राम-छिन्द्गुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लाकेश्वर सेठिया पिता गोटीराम, बता रहे हैं घर में खेती किसानी करतें थे, नक्सलियों ने गांव आयें और लोगों ले मीटिंग कर रहे थे, पहलें लोगों से अच्छा बात चित करते थे, फिर बाद में लोगों को मार पिट करना चालू कर दियें, और नक्सलियों को गिरफ्तार कियें गांव वालो ने, फिर उन्हें डर से गांव छोड़कर भागना पड़ा, अभी गोपनीय सेनिक में हैं, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8435419764. GT
Posted on: Jun 24, 2021. Tags: BASTAR CG DISPLACED GOTIRAM LAKESHAWAR SETHIYA MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER
पीड़ितों को रजिस्टर: नक्सलीयों ने घर से उठाकर जंगल में ले जाकर मुखबिरी बोल के मार दियें...
ग्राम पंचायत कोकामेटा, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से समारूराम धुर्वे, पिता पंडरूराम धुर्वे बता रहे हैं, उनके भाई को घर से रात में 12 बजे जंगल में नक्सलीयों ने मीटिंग में ले जाकर पुलिस को मुखबिरी करतें है कर के उन्हें मार दियें| प्यून में काम करते थे| अभी उनकी पत्नी बनी मजदूरी कर के अपना बच्चों को पाल रही हैं, वे चाहतें हैं की उनके कोई नौकरी मिल जायें ताकि अपने बच्चों के अच्छा से पढ़ा लिखा सकें| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@7697565306. GT
