पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने पुलिस के मुखबिर समझकर जान से मारने कि धमकी दी गाँव छोड़कर भागे...

शांति नगर, जिला-नारायणपुर, (छत्तीसगढ़) धन सिंह पोट्टाई पिता चमरू राम बता रहे हैं कि वे लगभग 5 साल से नक्सल हिंसा से प्रताड़ित हैं| वे ग्राम अर्रा, ब्लाक-अन्तःगढ़, जिला-कांकेर के रहने वाले थे | नक्सलियों ने पहले उसके बड़े भाई अमृत लाल दर्रो और उसके दोस्त संतोष हुपेंदी को जान से मार दिए, उसी के रात उन्हे स्वयं को मारने वाले थे लेकिन वे किसी तरह अपना जान बचाकर भागने में कामयाब रहे इसलिए उनकी जान बची रही| उन्हें नक्सली पुलिस मुखबिर समझ कर मारना चाहता था| उन्हें अब भी वहां डर का माहोल बना हुआ है | उसके बाद वे पूरे परिवार सहित 2016 में नक्सलियों के डर के कारण अपना गाँव छोड़कर भाग के नारायणपुर शान्ति नगर में आ गये| वे अभी वहां के सरकारी जमीन में रह रहे हैं, जिसका कोई पट्टा सरकार नही दिया है| अब वे वापस अपने गाँव नही जाना चाहते हैं | किसी तरह मजदूरी करके अपना जीवन चला रहे हैं | संपर्क नबर@6266023635. MU

Posted on: Jan 25, 2021. Tags: CG NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: गाँव के किसान मजदूर को नक्सलियों ने बिना कोई गलती के जान से मार दिया...

ग्राम-टेकानार, जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मनिकाई दुग्गा पिता चैतु राम बता रहे कि उनके पिता जी को नक्सलियों ने आज से 4 साल पहले मस्कोली के जंगल में ले जाकर बिना कोई कारण के जान से मार दिया | फिर नक्सलियों ने उनके परिवार को ख़बर देकर शव ले जाने को कहा जिससे परिवार वहां जाकर उनके मृत शरीर को घर लाया| उनके मृत्यु हो जाने से परिवार कि स्थिति बहुत ही खराब है,किसी तरह का रोजगार नही है न ही सरकार कोई मदद करता है| जिससे उन्हें कोई राहत मिल सके| वे सरकार से मदद की अपील करते हैं किसी तरह का रोजगार मिल जाए जिससे वे अपने जीवन का निर्वाह कर सकें| संपर्क नम्बर@9407974576. MS

Posted on: Jan 25, 2021. Tags: CG NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: पिता जी को नक्सलियों ने जान से मार दिया,गाँव छोड़कर जान बचाकर भागे हैं

ब्लाक-अन्तःगढ़, जिला-कांकेर, (छत्तीसगढ़) से महतु राम दर्रो बता रहे हैं कि उनके पिता जी को नक्सलियों ने सन 2008 घर में आकर जान से मार दिए | उन्हें किसी भी तरह का सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिला | वे सरकार से मदद की मांग कर रहे हैं कि उन्हें योजनाओं का लाभ मिले | वे अभी अन्तःगढ़ में रहकर मजदूरी करके अपना जीवन चला रहे हैं|

Posted on: Jan 25, 2021. Tags: CG KANKER SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

ये मेरे वतन के लोगो तुम खूब लगा लो नारा...देशभक्ति गीत-

जिला-ख़ुशीनगर (उतरप्रदेश) से सुकई कुशवाह देशभक्ति गीत सुना रहे है:
ये मेरे वतन के लोगो तुम खूब लगा लो नारा-
ये शुभ दिन है हम सबका लहरा लो तिरंगा प्यारा-
पर मत भूलो सीमा पर वीरो ने है प्राण गवाए-
कुछ याद उन्हें भी कर लो कुछ याद उन्हें भी कर लो-
जो लौट के घर न आए जो लौट के घर न आए...(RM)

Posted on: Jan 25, 2021. Tags: BHAKTI SONG VICTIMS REGISTER

शिव शंभू हरे हरे शंभू...भजन गीत-

जिला-अंम्बिकापुर (छत्तीसगढ़) से टाकेश्वर यादव भजन गीत सुना रहे है:
शिव शंभू हरे हरे शंभू-
भवना सा कैलाश निवासा-
पार्वती पथे हरे पशु पथे-
हरे गंगा धरा शिव हरे पथे-
शिव शंभू हरे हरे शंभू...(RM)

Posted on: Jan 25, 2021. Tags: BHAJAN SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »