कैसा रेल बनाया बनाने वाला...गीत-
ग्राम-सरई, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संजय कुमार केसरी एक गीत सुना रहे हैं:
कैसा रेल बनाया बनाने वाला-
कैसा रेल बनाया रे-
काहे के इंजन बने काहे के कोयला जी-
काहे के अगिन जलाया जी-
राम नाम के टिकिट कटा ले-
कौन बेग चले जाना बनाने वाला-
कैसा रेल बनाया जी...
Posted on: Apr 08, 2020. Tags: DINDORI MP SANJAY KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड बनवाने के लिये आवेदन देते हैं लेकिन काम नहीं होता...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-पकरिहा, पोस्ट-बदरा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से अजय कुमार साहू बता हैं वे दिव्यांग है आँख से देख नहीं सकते हैं उन्होंने कई बार राशन कार्ड बनवाने के लिये आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, अधिकारियो का कहना है शादी होने के बाद राशन कार्ड बन सकता है| राशन कार्ड नहीं होंने से किसी योजना का लाभ नहीं मिल पाता है इसलिये अजय सीजीनेट सुनने वाले सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7828001378. सरपंच@8964940440 सचिव@8839335589.
Posted on: Apr 08, 2020. Tags: AJAY KUMAR SAHU ANUPPUR MP PDS PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
तू प्यार का सागर है...गीत-
मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
तू प्यार का सागर है-
तेरी इक बूँद के प्यासे हम-
लौटा जो दिया तुमने-
चले जाएंगे जहाँ से हम-
तू प्यार का सागर है-
तेरी इक बूँद के प्यासे हम-
तू प्यार का सागर है...
Posted on: Apr 07, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
वो भुलाने के काबिल नहीं है...गीत-
ग्रामीण पत्रकार सरला श्रीवास जो सीजीनेट और मोबाईल रेडियो के माध्यम से लगातार आपके साथ जुडी रही अब दुनिया में नहीं रहीं, उन्होंने 21 मार्च को अंतिम सांसे ली उनके कार्य के बारे में गीत के माध्यम से सुनील कुमार सुना रहे हैं:
सरला अपने जो किया है काम-
वो भुलाने के काबिल नहीं है-
अपने महिला अधिकार बताया-
घरेलू हिंसा को दूर भगाया-
अपने बुल्तू रेडियो बनाया-
घर घर में संदेश पहुचाया...
Posted on: Apr 06, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड नहीं होने से राशन नहीं मिलता है कृपया मदद करें जिससे लॉक डाउन रह सकें...
ग्राम-गोंटा, पंचायत-डभौरा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) लौरेस कुमार यादव बता रहे हैं कि उनके पास राशन कार्ड नहीं हैं और लॉक डाउन के कारण वे बाहर नहीं जा सकते हैं, लेकिन घर में राशन नहीं है जिसके कारण उनके परिवार को समस्या हो रही है जिसके कारण खेत में जाकर काम करने की स्थिती उत्पन्न हो रही है और एसा करने से लॉक डाउन का पालन नहीं हो सकेगा, खाद्यान वितरण अधिकारी का कहना जिसके पास BPL नहीं कार्ड है उनको राशन नहीं मिलेगा, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशन दिलाने में मदद करें : SDM@9754859545, रोजगार सहायक@7898070744. संपर्क नंबर@7566211659.
