मानव जीवन की कुछ रोचक जानकारियां... दया कुमार
पंचकुला (हरियाणा) से दया कुमार जी कुछ रोचक बातें बता रहे हैं सभी लोगों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए इनका पहला फैक्ट: इंसान के दिमाग का वजन,पुरुषों में-1300ग्राम और महिलाओं में 1200ग्राम होती है,दूसरा फैक्ट: हमारा शरीर शत-प्रतिशत पानी का बना होता है,हमें प्यास क्यों लगती है यदि हमारे शरीर में 1%पानी की कमी हो तो प्यास लगती है और यदि 10%कमी हुई तो धुंधला दिखाई पड़ता है,तीसरा फैक्ट: तिलचट्टा का सिर काट दिया जाय तब भी 9 दिनों तक जिन्दा रह सकता है...
Posted on: Jan 27, 2020. Tags: DAYAKUMAR HARIYANA SONG VICTIMS REGISTER
यीशु तेरा नाम सबसे ऊँचा है...गीत-
ग्राम पंचायत-इंजरम, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से मडकाम जोती एक गीत सुना रही हैं:
यीशु तेरा नाम सबसे ऊँचा है-
इस नाम में है मुक्ति
इस नाम में है शांति-
जिस नाम है जिंदगी यीशु ऐ हो न-
जिस नाम है बंदगी यीशु ऐ हो न-
यीशु तेरा नाम सबसे ऊँचा है...
Posted on: Jan 27, 2020. Tags: CG JOTI MADAKAM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सर्दी ज़ुकाम, खासी का घरेलु उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी सर्दी, जुकाम, खासी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, हल्दी 2 चम्मच, गुड़ 2 चम्मच और सरसों का तेल 1 चम्मच सबको मिलाकर साफ़ कर छोटी-छोटी गोलियां के बना लेवें, इसे दिन में दो बार सुबह-शाम दो-दो गोली सेवन करने से सर्दी ज़ुकाम और खासी में राहत मिल सकता है, दवा लेने के तुरंत बाद पानी न पीयें यदि पीना भी है तो हल्के गरम पानी पी सकते हैं, ठण्डी चीजों से बचें, नशा का सेवन न करें, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई और गरिष्ठ भोजन का उपयोग कम करें, अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Jan 27, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
सड़क नहीं है आने जाने में दिक्कत होती है अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं...
ग्राम पंचायत-बागबेड़ा, तहसील-माकड़ी, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मंगलूराम नेताम रोड़ की समस्या से अवगत करा रहे हैं, उनके गाँव में वार्ड क्रमांक 10 में रोड़ नहीं बना है, जिसके कारण आने जाने में दिक्कत होती है, बारिस कीचड़ होता है, उन्होंने पंचायत में इसके बारे में आवेदन किया था लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसलिये वे CGNet के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गाँव में सड़क बनवाने में मदद करें : सचिव@7000046796, कलेक्टर@7786242001, 9425598888. संपर्क नंबर@6260296049.
Posted on: Jan 27, 2020. Tags: CG KONDAGAON MANGALURAM NETAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
किसी भी उपज को उपयोग करने से पहले और लगाने से पहले पूजा की परंपरा...
ग्राम-आरगट्टा, ब्लॉक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से दुर्गा कडोती आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपरा के बारे में बता रहे हैं, उनके गाँव में किसी भी फसल को उगाने के बाद उसे खाया नहीं जाता, खाने से पहले उस उपज की पूजा की जाती है अपने देवी देवताओं को चढ़ाते हैं उसके बाद उपयोग में लाया जाता है| अभी वे सेमी पूजा त्यौहार मना रहे हैं, ग्राम वासी जिस तरह खाने से पहले देवी देवताओ को उपज चढाते हैं उसी तरह बीज लगाते समय भी ये प्रकृया की जाती है| इस तरह से आज भी निवासी अपने परंपरा और संस्कृति को बचा कर रखे हैं| दुर्गा कड़ती@7647052775.
