ये धरती मा काम करबो...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-मंगुर्दा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से हरि मार्को एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
ये धरती मा काम करबो, ये धरती मा काम करबो न-
हाँ हमर भुइयां बड़ा महान गा-
ये धरती मा काम करबो-
नागर बइला खेत मा लईजबो न-
हाँ नागर ला जोत के हम खेती किसानी करबो गा-
ये धरती मा काम करबो, ये धरती मा काम करबो न...
Posted on: Feb 25, 2020. Tags: BILASPUR CG HARI MARKO SONG VICTIMS REGISTER
नौ सौ कलियों का, बन्नी के गले हार है...शादी गीत-
ग्राम-नोनारी, पंचायत-जतरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा एक विवाह गीत सुना रहे हैं :
नौ सौ कलियों का, बन्नी के गले हार है-
माथ बनी जे के बेंदी सोहै, टीका की बहार है-
पहनो प्यारी बंदी, बन्ना तो फैशन वार है – नौ सौ कलियों का, बन्नी के गले हार है-
कान बनी जे के कुण्डल सोहै, जुमुज की सवार है-
पहनो प्यारी बन्नी, बन्ना तो फैशन वार है-
नौ सौ कलियों का, बन्नी के गले हार है...
Posted on: Feb 25, 2020. Tags: MP REWA SONG SUSHMA VICTIMS REGISTER
गाँव में बिजली नहीं होने से दिक्कत होती आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...
ग्राम पंचायत-खरपड़ी, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से लच्छूराम एवं उनके साथी वार्ड क्रमांक 8 और 9 में बिजली की समस्या को बता रहे हैं वहां लगभग 200 जनसंख्या है सौर ऊर्जा दिया गया है लेकिन वो बिगड़ते रहता है, बरसात के मौसम में लोगो को रात भर आग जलाकर रखना पड़ता है, शिकायत करते हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में सहायता करें : सचिव@9406327895, CEO@7247497636, कलेक्टर@9425598888. संपर्क नंबर@8103481510.
Posted on: Feb 25, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
ऐ जी सीता के सखीयन सहेलियन...गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से शांति एक गीत सुना रही हैं:
ऐ जी रामा का व्याहन चले राजा दशरथ धरती दमानकती जाये
ऐ जी सीता के सखीयन सहेलियन
पूछयें कौने अहिन ससुरु तुम्हार
ऐ जी नदिया के इर तिर तनुआ तनातु हैं
वई अहिन ससुरु हमार
ऐ जी सीता के सखीयन सहेलियन
Posted on: Feb 25, 2020. Tags: MP REWA SHANTI SONG VICTIMS REGISTER
सुना दादा, सुना दीदी सियान सजन मन...हल्बी गीत-
ग्राम पंचायत-खरपड़ी, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बदरी अपने साथियों के साथ हल्बी भाषा में भजन सुना रहे हैं :
सुना दादा, सुना दीदी सियान सजन मन-
आमी तो काई नी जानूं काल चो पीला मन-
सुना दादा, सुना दीदी गाँव चो मुखिया मन-
मंद सुर के नी खा दादा,खूबे सरेदे धान-
सुना दादा, सुना दीदी सियान-सजन मन...
