जन गण मन अधिनायक जय हे भारत भाग्य विधाता...राष्ट्रगान
ग्राम-मारमा, पोस्ट-केश्नानगर धमनी, जिला-बलरामपुर, (छत्तीसगढ़) से मीना यादव एक राष्ट्रगान सुना रही है:
जन गण मन अधिनायक जय हे भारत भाग्य विधाता-
पंजाब सिन्ध गुजरात मराठा द्राविड़ उत्कल बंग-
विन्ध्य हिमाचल यमुना गंगा उच्छल जलधि तरंग-
तव शुभ नामे जागे, तव शुभ आशिष मागे-
गाहे तव जय गाथा-
जन गण मंगलदायक जय हे भारत भाग्य विधाता-
जय हे, जय हे, जय हे, जय जय जय जय हे...
Posted on: May 24, 2019. Tags: ANTHEM BALRAMPUR CG NATIONAL SONG VICTIMS REGISTER
माँ मुझे तू अपने आँचल मै ढक कर सुलाया-कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
माँ मुझे तू अपने आँचल मै ढक कर सुलाया-
माँ मुझे तू अपने सीने से लगा कर दोध पिलाया-
माँ मुझे तू ऊँगली पकड़ कर चलना सिखाया-
माँ मुझे तू दुन्य मै चलने का रीत समझाया-
माँ मुझे हर सुख दुख से तू खुद झेल मुझे बचाया...
Posted on: May 23, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
Impact : स्कूल के हैंडपंप से लाल पानी निकल रहा था सन्देश रिकॉर्ड करने के 7 दिन के अन्दर काम हो गया...
ग्राम-छोटेपूटूकेला, पंचायत-तेलई धार, विकासखंड-बतौली, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) प्रकाश गुप्ता बता रहा है कि उनकी गाँव के स्कूल के हैंडपंप से लाल पानी निकल रहा था | जिससे बच्चों को बहुत परेशानी हो रही थी| इसके लिए वहां के शिक्षकों द्वारा कई बार सम्बंधित अधिकारियों को शिकायत दिया गया था, परन्तु कोई कार्यवाई नही किया गया | तब ये साथी ने सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड किया, सन्देश रिकॉर्ड करने के 7 दिन के अन्दर उनका काम हो चुका है, अब वे खुश हैं| इसलिए ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले और सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नम्बर@9584513018.
Posted on: May 23, 2019. Tags: BATULI CG PRAKASH SARGUJA SONG VICTIMS REGISTER GUPTA
सुनव-सुनव ऐ भारत वासी, भारत ला स्वच्छ बनाना है...स्वच्छता गीत
ग्राम-दलमोहली, पोस्ट-निमरा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र सरौटी एक स्वच्छता के गीत सुना रहा है:
सुनव-सुनव ऐ भारत वासी-
भारत ला स्वच्छ बनाना है-
गाँव-गाँव और गली-गली मा-
सब्बो झन ला बताना है-
सुनव-सुनव ऐ भारत वासी-
भारत ला स्वच्छ बनाना है...
Posted on: May 23, 2019. Tags: BILASPUR CG RAJENDRA SARAUTI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सर्दी, जुखाम, नजला, खांसी, बुखार, का घरेलू उपचार...
प्रयाग बिहार मोती नगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्द्य एच. डी. गांधी सर्दी जुखाम नजला, खांसी, बुखार, का घरेलू उपचार बता रहा है: लहसुन की कली 5 नग, लहसुन की पत्ती 5 नग, सोंठ 2 ग्राम, काली मिर्च 5 नग, दूध आधा किलो, इन सभी को अच्छी तरह कूट-पीसकर मोटा चूर्ण बना लेवें | इसके बाद आधा लीटर दूध में उबाल लें|जब वह आधा बच जाए तो दिन में दो बार सुबह खाली पेट और शाम को खाना खाने के बाद सोने के समय प्रयोग करने से लाभ प्राप्त होगा| यह विधि सभी अपने घर में आसानी से कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिए|वैद्द्य एच. डी. गांधी@9111061399.
