स्वास्थ्य स्वर : डायबटीज बीमारी में करेला जूस का प्रयोग...

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश डायबटीज बीमारी में करेले के जूस को उपयोग करने का तरीका बता रहे हैं, सबसे पहले करेले का छिलका निकाल ले उसके बाद उसके बीज को निकाल दे और उसमे नमक और नीबू डालकर जूस तैयार कर लें, उसके बाद छान लें, इतना करने के बाद जूस का सेवन कर सकते हैं, हप्ते में 3 बार उपयोग कर सकते हैं संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : जगदीश@7697448583.

Posted on: Feb 26, 2020. Tags: HEALTH JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

स्वच्छता अभियान भईया...गीत-

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेष पटेल एक गीत सुना रहे हैं:
गाँव गाँवमा चले हवे-
स्वच्छता अभियान भईया-
स्वच्छता अभियान-
मिलकर अभी स्वच्छता ला अपनाबो-
गाँव गाँवमा चले हवे-
स्वच्छता अभियान भईया...

Posted on: Feb 26, 2020. Tags: CG DURGESH PATEL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

भूमि पर अवैध कब्ज़ा कर लिया गया है आवेदन पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...

ग्राम-गाडासरई, पंचायत-अतरिया, थाना-बजाक, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से सहदेव सिंह परस्ते पिता बजारी सिंह बता रहे हैं कि वे कुरखुसियान टोला के निवासी हैं, उनकी जमीन पर दूसरे लोगो ने कब्ज़ा कर लिया है और उन्हें धमकी दे रहे हैं, वे 2007 से अधिकारियों के पास आवेदन दे रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, वे परेशान हैं इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : कलेक्टर@9425010848, कैबिनेट मंत्री@9424383999, सांसद@9868180495. तहसीलदार@8965028589. संपर्क नंबर@6263304706. DC@ 99817 38208.

Posted on: Feb 26, 2020. Tags: DINDORI MP PROBLEM SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

गोपाला हरी का प्यारा नाम है...गीत-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक गीत सुना रहे हैं:
श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है-
गोपाला हरी का प्यारा नाम है-
नंदलाला हरी का प्यारा नाम है-
मोर मुकुट सर गल बन माला, केसर तिलक लगाए-
वृन्दावन में कुञ्ज गलिन में सब को नाच नचाए-
श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है...

Posted on: Feb 26, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

सीता मांगी रही वरदान मंदिर मा खड़े खड़े...गीत-

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मीरा देवी एक गीत सुना रही हैं:
सीता मांगी रही वरदान मंदिर मा खड़े खड़े-
जो कृरपा दशरथ तुम्हारे-
वो लागे ससुर हमारे-
उनके पैर छुवत वर दे मंदिर मा खड़े खड़े-
सीता मांगी रही वरदान मंदिर मा खड़े खड़े-
जो माता कौशिल्या तुम्हारे वे लगे सास हमारे-
सीता मांगी रही वरदान मंदिर मा खड़े खड़े...

Posted on: Feb 26, 2020. Tags: MIRA DEVI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »