जिला मुख्यालय से १० किमी दूर के आदिवासी गाँव में हैण्डपम्प नहीं है नदी का गंदा पानी पी रहे हैं...

जिला मुख्यालय से १० किमी दूर के आदिवासी गाँव में कोई हैण्डपम्प नहीं है बता रहे हैं रामायण प्रसाद यादव । वे आज ग्राम-परसवार-चेकेटरी, थाना-जैतहरी, जनपद-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) में कोल भील जनजाति के 10 परिवारों के बीच में हैं जो 20 सालों से उस गाँव में रह रहे हैं पर इस गाँव के लोगों के पास में पानी पीने के लिए एक भी कुआ या बोरिंग नहीं हैं और पानी की बहुत दिक्कत होती है ये लोग नदी का पानी पीते है और नदी का गंदा पानी पीने के कारण हमेशा इन्हें कोई न कोई बीमारी होती रहती हैं । वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि कृपया उपसरपंच@8889563968, S.D.O.@9424334678 को फोन कर दबाव डालें । रामायण प्रसाद यादव@7772969371

Posted on: Nov 08, 2016. Tags: RAMAYAN PRASAD YADAV SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारे के तीनो हैण्डपम्प खराब हैं उस पानी को पीने से बीमारी हो रहा है पर हम वही पी रहे हैं...

हमारे पारे में तीन हैण्डपम्प है पर तीनों से आजकल खराब पानी आ रहा है जिससे बीमारी हो रहा है एक्सपर्ट लोगों ने इस पानी को पीने से मना किया है पर हमारे पास और कोई चारा नहीं है । हम वही पानी पी रहे हैं कह रहे हैं भरईबथान पारा ग्राम पंचायत चाकी, विकासखंड-रामचन्द्रपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मनोज यादव जो अपने गाँव के पानी की समस्या बता रहें है जिसका सुधार के लिए ग्राम सभा में आवेदन दिए गये पर कोई कारवाही नही किये |अत: इस समस्या का समाधान हेतु सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को मदद के लिए अपील कर रहे हैं | ग्राम पंचायत (सरपंच) मोबाइल नम्बर 09685464933 ग्राम पंचायत (सचिव) मोबाइल नम्बर 09617871579 कृपया उन पर फोन कर दबाव बनाएं । मनोज@8435316006

Posted on: Nov 08, 2016. Tags: MANOJ YADAV SONG VICTIMS REGISTER

अरे लूट बाईल बाहे लूट बहिल बा...नरेगा गीत

ग्राम-सेवरा, प्रखंड-विश्रामपुर, जिला-पलामू (झारखण्ड) से नन्दलाल यादव नरेगा के ऊपर आधारित एक गीत सुना रहे हैं:
अरे लूट बाईल बाहे लूट बहिल बा-
भैया नरेगा एक कानून वा में लूट बहिल बा-
अरे चारा घोटाला में पहले लुटे बहिले-
अरे लूट बाईल बाहे लूट बहिल बा...

Posted on: Nov 08, 2016. Tags: NANDLAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : पेट दर्द का घरेलू उपचार

ग्राम पंचायत कुम्हली पोस्ट दाड़ी भानपुर, विकासखंड मवई, जिला मंडला (मध्यप्रदेश) से वैद्य मिट्ठन लाल यादव पेट दर्द की तकलीफ का उपचार बता रहे हैं | उनके अनुसार आप को करुहा गिर्ची नामक पेड़ जिससे जूस निकलता तथा पाढ़हिन नामक पौधे जो बेल की तरह होता है इसका जड़ यह दोनों वनस्पति जंगलो में पाया जाता है इनको खोजना है | गिर्ची पेड़ का आधा किलो छाल निकाल लेवे तथा पाढ़हिन पौधे का जड़ और दोनों को सुखा कर पावडर बना लेवे तत्पश्चात पीडित को प्रतिदिन 10-10 ग्राम खिलावे शीघ्र ही लाभ होगा | इससे पेट बड़ा होना और पेट में कीड़े की बीमारी को भी फ़ायदा होता है इस रोग से मनुष्य का शरीर कमजोर हो जाता है और इस चूर्ण को थोड़े दिन लेने से पेट साफ़ और वह तंदरुस्त हो जाता है । यादव@7828287936

Posted on: Nov 07, 2016. Tags: MITTHAN LAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER

लट खेलत नच मेरी माँ, की नव नंग रतन जड़े...ग्रामीण लोकगीत -

लेखराम यादव ग्राम-चंगेरिया, विकासखंड-बिछिया, जिला-मंडला, मध्यप्रदेश से एक ग्रामीण लोकगीत सुना रहे हैं:
लट खेलत नच मेरी माँ, की नव नंग रतन जड़े-
लट खेलत नच मेरी माँ,की नव नंग रतन जड़े-
हे कए नाग मगवाए मईया खेलत बिजुरा-
खो नये त्रिशूल,कए नग मंगवाए केला...

Posted on: Nov 07, 2016. Tags: LEKHRAM YADAV SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »