ग्रामीण विकास समिति (GVS) की बैठक और कार्यो पर चर्चा...
ग्राम-बनियावाल, पंचायत-जुलाठिया, पोस्ट-पुरखेत, जिला-चतरा, झारखण्ड से राजेश कुमार गाँव में हो रहे बैठक में शामिल हैं और बैठक के विषयो पर जानकारी दे रहे हैं| राजूदास बैठक में शामिल हैं, ग्रामीण विकास समिति के माध्यम कार्य कर रहे हैं उसके बारे में बता रहे हैं, ग्रामीण विकास समिति को GVS के नाम से जाना जाता है| राजूदास का कहना है विकास कार्यो के लिये सरकार अनुदान देती है लेकिन जिन इलाको के लिये फंड आता है वहां पर कोई संस्था नहीं होने के कारण फंड वापस चला जाता है, इससे विकास कार्य बाधित होता है| GVS संस्था शिक्षा, महिला विकास, किसानो के सिंचाई सुविधा, राशन वितरण संबंधी घोटाला आदि में कार्य करती है|
Posted on: Apr 02, 2021. Tags: CHATRA JH RAJESH KUMAR STORY
एक घर में पांच दिये जल रहे थे, कहानी...
स्वप्न जोशी जिला-झांशी, (उत्तरप्रदेश) से कहानी सुना रहें है,कहानी का नाम है, दिया-
एक घर में पांच दिये जल जल रहे थे, एक दिन पहले दिये ने कहा इतना जलकर भी मेरी रोशनी की इन लोगों को कोई कद्र नहीं, इतना कहकर बहतर यही होगा का मै बुझ जाऊ विभव खुद को घर्क समझकर भुझ गया, जानते है वो दिया कौन था वो दिया था उत्साह का प्रतिक दूसरा दिया था शांति का प्रतिक उसने कहा मुझे भिओ भुझ जाना चाहिए निरंतर शांति के प्रतिक रोशनी देने के वाबजूद भी लोग हिंसा कर रहें है, और इतना कहकर शांति का दिया भुझ गया | शांति के दिया के भुझने के बाद जो तीसरा दिया हिम्मत का था, वो भी अपनी हिम्मत खो बैठा उत्साह शांति अब और हिम्मत के न रहने पर चौथे दिये ने भुझना ही उचित समझा| चौथा दिया समृधि का प्रतिक था सभी दिए भुझने के बाद केवल पांचवा दिये अकेला ही जल रहा था हल्का के पांचवा दिया सबसे छोटा था मगर फिर भी वह निरंतर जल रह था, तब उस घर में एक लड़के ने परवेश किया | उसने देखा कि उस घर में सिर्फ एक ही दिया जल रहा है, e देख ओ खुशी से झूम उठा, चार दिया भुझने के वजह ओ दुखी नहीं हुआ बल्कि ये सोचकर के खुश हुआ, कम से कम एक दिया तो जल रहा है उसने तुरंत पाचवा दिया उठाया और फिर से ओ चारों दिया जला दया जानते है ओ पांचवा अनोखा कौन था, वो था उम्मीद का दिया इसलिए अपने घर में अपने मन हमेशा उम्मीद का दिया जलाये रखना चाहिए लेकिन सब दिया भुझ जाये उम्मीद का दिया कभी नहीं भुझना चाहिए क्योकि एक ही दिया काफी सभी दिये को जलाने लिये | (MS)
Posted on: Apr 01, 2021. Tags: JANSHI JOSHI STORY UP
चापलूसों से हमें सावधान रहना चाहिए...कहानी
यशस्वी एक कहानी सुना रहे हैं-
एक जंगल में एक चालाक लोमड़ी रहती थी, एक दिन उसे बहुत तेज भूक लगी थी चलते-चलते वह एक बाग़ में पंहुची वहां देखा की पेड़ के डाल में एक कौआ बैठा हुआ है, और उसको चोंच में पनीर का टुकडा है| पनीर के टुकडा को देखते ही लोमड़ी के मुंह में पानी आ गया| वह कौआ से बोली, कौआ भाई आपके आवाज तो बहुत सुन्दर है मैं आपके आवाज सुनना चाहती हूँ| जैसे ही कौआ बोलने के लिए चोंच खोली पनीर का टुकडा नीचे गिर गया और लोमड़ी ने उसे उठाकर खा लिया बेचारा कौआ देखता ही रह गया| चापलूसों से हमें सावधान रहना चाहिए|
Posted on: Mar 30, 2021. Tags: STORY
होलिका दहन की प्रचलित कथा...
ग्राम-पपरौड़ी जिला-अनूपपुर, मध्यप्रदेश से सोनू राठौर होलिका दहन की एक प्रचलित कथा सुना रहे हैं, जिसमे होलिका जिसे आग में न जलने का वरदान प्राप्त था लेकिन अपने बुरे कर्मो के कारण आग में जल गयी और प्रहलाद जो भगवान विष्णू के भक्त थे अपने अच्छे कर्मो के कारण आग में नहीं जले और बच गये| कहानी के अनुसार इसी आधार पर आज भी होलिका दहन किया जाता है और होली का त्यौहार मनाया जाता है| अपने गीत संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
Posted on: Mar 28, 2021. Tags: ANUPPUR MP SONU RATHOUR STORY
ऐसा देश है मेरा...गीत-
ग्राम-लफंदा, पंचायत-जतरी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से संतोष कुमार कुसवाहा एक गीत सुना रहे हैं, जिसके बोल हैं,” ऐसा देश है मेरा” | अपने गीत संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
