हमारे पारे का हैण्डपम्प ख़राब है, झिरिया का पानी पीकर बीमार होते है, बोलने पर कोई ध्यान नहीं देते है

कोशुमगुडा पारा, ग्राम-ककनार, पंचायत-ककनार, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से पूर्णिमा साहू के साथ गाँव के साथ खुशराम कश्यप बता रहे है कि उनके पारे का हैण्डपम्प ख़राब हो गया है इसलिए वे लोग झिरिया का पानी पीते है उसको पीने से सर्दी खांसी होता है | हैण्डपम्प को सुधरवाने के लिए सरपंच के पास शिकायत भी किये थे लेकिन ध्यान नहीं दे रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9479015366, CEO@8889251366.

Posted on: May 17, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG GUHAR HANDPUMP KHUSHRAM KASHYAP LOHANDIGUDA WATER

दुनिया क्यों भटकती हैं...एक गीत-

ग्राम-पनवार खुर्द, तहसील-त्योथर, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से मन्नूलाल वर्मा एक गीत सुना रहे हैं:
दुनिया क्यों भटकती है-
दिन रात अंधेरे में-
गरीबो के ब्राताये हैं दिन रात अंधरे में-
गरीबो का कोई नहीं सुनता-
और न कोई कहना उनका मानता-
गरीबो की हाल बिगड़ी दिन रात अंधरे में-
दुनिया क्यों भटकती हैं...

Posted on: May 17, 2021. Tags: MANNULAL VARMA MP REWA SONG

वह खून कहो किस मतलब का...कविता-

ग्राम-पपरौड़ी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनू राठौर एक कविता सुना रहे हैं:
वह खून कहो किस मतलब का-
जिसमें उबाल का नाम नहीं-
वह खून कहो किस मतलब का-
आ सके देश के काम नहीं-
वह खून कहो किस मतलब का-
जिसमें जीवन, न रवानी है-
जो परवश होकर बहता है-
वह खून नहीं, पानी है...

Posted on: May 17, 2021. Tags: ANUPPUR MP POEM SONU RATHOUR

भूमि पट्टा में नाम सुधरवाने के लिये कई बार आवेदन दे चुके हैं, सुनवाई नहीं हो रही है...

ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुनी, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीताराम कोरी बता रहे हैं कि पटवारी द्वारा उनकी भूमि पट्टा में गलत नाम लिख दिया गया है| जिसके सुधार के लिये वे कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8357998546. तहसीलदार@8319434665, पटवारी@9644253913. (180785)

Posted on: May 16, 2021. Tags: MP PROBLEM REWA SITARAM KORI

पूर्व सरपंच द्वारा पैसा गमन कर लिया गया है इसलिये आवास और शौचालय नहीं बन रहा है

ग्राम-बरेतीकला, पोस्ट-अमगवा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दयासागर कुसवाहा बता रहे हैं, उनका आवास नहीं आया है और शौचालय नहीं बना है| इस संबंध में सरपंच के पास आवेदन करने पर सरपंच द्वारा यह जानकारी दिया जाता है कि पूर्व सरपंच द्वारा आपका पैसा गमन कर लिया गया है इसलिये नहीं बन रहा है| इस संबंध में सी एम हेल्पलाइन और कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दे चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| सरपंच@6260528395, सेकेट्री@9131335269. संपर्क नंबर@7489853324. (180385)

Posted on: May 16, 2021. Tags: DAYASAGAR KUSWAHA MP PMAY REWA

« View Newer Reports

View Older Reports »