गांव में रोड नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम-नाकापारा, पंचायत-कामानार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दशरत बघेल जी बता रहे हैं कि इनके गाँव में सड़क नहीं बना है| इस वार्ड में 24 घर है और धुर्वा आदिवासी लोग रह रहे हैं| तीन साल पहले सरपंच के पास आवेदन पत्र दे दिए थे पर अभी तक कुछ भी काम नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें|सचिव@9406400446, CEO@9406166884, संपर्क@9407631926.

Posted on: Feb 09, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD

गाँव में मिडिल व प्राथमिक स्कूल की जर्जर स्थिति में है, कृपया मदद करें-

ग्राम-हेरमुर पोड़ियामी पारा, ब्लाक-लोहांडीगुड़ा जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से हड़मु राम कश्यप जी इनके गाँव की समस्या बता रहे हैं| गाँव में स्कूल की स्थिति ठीक नहीं है जर्जर हो है है| मिडिल स्कूल भी जर्जर हो रही है इसमे छत से पानी टपकता है इस तरह की स्थिति प्राथमिक स्कूल की भी है| यह स्कूल गिरने के कगार पर है बच्चों को इस स्कूल में नहीं बैठाते, मिडिल स्कूल में ले जाकर पढ़ाते हैं|इनकी मांग है कि स्कूल की मरम्मत की जाए ताकि बच्चों को पढ़ाने में कोई परेशानी ना हो| संपर्क नंबर@6268041674, जिला-कलेकटर @8458956694, लोहांडीगुड़ा ब्लाक सीईओ@8889252366, सरपंच@7746075395, जिला शिक्षा विभाग@9300320554.

Posted on: Feb 09, 2022. Tags: BASTAR BUILDING CG DARBHA PROBLEM SCHOOL

शौचालय नहीं होने के कारण लोगों को बाहर जाना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम-सैगुडा, ग्राम पंचायत-डिलमिली 2, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लक्मुराम नाग जी बता रहे हैं, की उनके पंचायत में बारह शौचालय के लिए अधिकारियों के पास आवेदन दिए हैं लेकिन 6 शौचालय का जवाब मिला बरसात के समय प्रारंभ हुआ था, परंतु वह भी अभी तक पूरा नहीं हुआ है| शौच के लिए बाहर जाने में दिक्कत हो रही है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर सरपंच@9993600308, सचिव@9406228766, CEO@कावेरी मेडम:9406166884, संपर्क@6263385063.

Posted on: Feb 09, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM TOILET

मिट्टी का घर है छत से पानी टपकता है आवास चाहिए

ग्राम पंचायत चितापूर 2, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बात कर रहे हैं कि उनका घर मिट्टी का बना है| मिट्टी के घर मे उनको बहुत परेशानी होती है है| आवास योजना के लिए 3-4 बार आवेदन दिया जा चुका है किन्तु अब तक नहीं बन पाया है| मिट्टी के घर में पत्थर का सीट है और बारिश में पानी टपकता है| घर में कोई पुरुष व्यक्ति नहीं हैं घर भी नहीं बना पा रहे हैं| उनका घर सड़क के किनारे है और जब गाँव में नई सड़क बनेगा तो घर भी टूट जाएगा| वे माँ और बेटी घर में रहते हैं घर बनाना मुश्किल है| इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से आवास के लिए मदद की अपील कर रहे हैं| संपर्क नंबर पीड़ित @79743374613, सरपंच @6261508211, सचिव @9406228209.

Posted on: Feb 09, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA HOUSE PROBLEM

हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, लोग झरना से पानी लाकर पीते हैं, कृपया मदद की अपील-

ग्राम-डेबरापल,पंचायत-सीतापुर,ब्लाक-दरभा जिला बस्तर(छत्तीसगढ़) से शंकर कश्यप बता रहे हैं|की उनके पारा में कम से कम 10-15 घरो का बस्ती हैं|जो लोगों को पिने की पानी का दिक्कत होता हैं,वहाँ के लोग झरना का पानी पीते हैं| ग्रामीणों का कहना हैं की इस समस्या का समाधान करने के लिए सरकार की और से हैंडपंप सौरऊर्जा की मांग कर रहे हैं|पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं|सरपंच@7974104633.

Posted on: Feb 08, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »