स्वास्थ्य स्वर: कब्ज नाशक घरेलू नुस्खा
ग्राम-रेहेंगी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा आज एक कब्ज नाशक घरेलु नुस्खा बता रहे हैं. यह दवा बनाने के लिए सौंप 20 ग्राम, सनाय पत्ती 20 ग्राम, इन्द्रायण 20 ग्राम, निसोत 20 ग्राम, त्रिफला 20 ग्राम, गुलकंद 20 ग्राम सभी को समान मात्रा में मिलाकर बारीक चूर्ण बना लें और रात में सोते समय एक चम्मच गरम पानी के सांथ सेवन करें | इससे कब्ज की तकलीफ से राहत मिल सकता है और इससे आप खुद को बाजार में मिलने वाली दवाओं से बचा सकते है जिससे आराम तो मिलता ही है, लेकिन अधिक महत्वपूर्ण यह है कि यह औषधि शरीर के लिए हानिकरक भी नहीं है. वैद्य चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Feb 24, 2018. Tags: CHANDRAKANT SHARMA SONG VICTIMS REGISTER
बोल-बोल-बोल भैया जिंदाबाद बोल...आंदोलन गीत
ग्राम-सरईमाल, पोस्ट-चांदवानी, जिला-डिन्डोरी (म.प्र.) से संतोष अहिरवार एक गीत सुना रहे है:
बोल-बोल-बोल भैया जिंदाबाद बोल-
एकता स्वरूप गुल क्रांति का बजे-
एकता की ताकत से नौजवान बढे-
जागो उठो देखो भैया समय है अनमोल-
सीजीनेट स्वर में सीजीनेट स्वर में जिंदाबाद बोल-
कैसा शासन कैसा नेता कैसा भ्रष्टाचारी है-
अमीरों का रोज, गरीबो का रोज-
फिर भी जनता का है राज-
फिर भी फिरती मारी-मारी है-
चोरो दलालों के खोल देंगे पोल-
बोल-बोल-बोल भैया जिंदाबाद बोल...
Posted on: Feb 22, 2018. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के तालाब में सीढी नहीं है, जिससे गाँव के लोगो को बहुत परेशानी है, कृपया मदद करें...
श्रीघोहन, पंचायत-हटका चारामा, ब्लाक-नरहरपुर, जिला-कांकेर, छत्तीसगढ़ से सन्तेश्वरी, कुमारवती, कला नेताम, बिमला सोडी बता रही हैं कि उनके गाँव की जनसँख्या लगभग 1172 है और वहां एक तालाब है जिसमे सीढ़ी नही है जिससे गाँव के लोगों को काफी परेशानी होती है ,लोग दैनिक कार्य के लिए उसी तालाब पर निर्भर है. उन्होंने कई बार सरपंच, सचिव आमसभा, ग्रामसभा में आवेदन दिए हैं लेकिन अब तक किसी प्रकार का समाधान न मिलने से वे सीजी.नेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों पर अधिक बात कर समस्या का समाधान करने में मदद करें: सरपंच@7879567764, CEO@नरहरपुर@9424299510. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@7354077552.
Posted on: Feb 16, 2018. Tags: SANTESHWARI KALA NETAM SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : बीमार पशुओ को कीड़े होने पर बोनकुरवा की जड़ से उपचार
ग्राम-पूरनतरई, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से बुटु बता रहे है कि पशुओ को जब बीमारी हो जाती है और उनके शरीर में कीड़े हो जाते है जिससे उनको बहुत तकलीफ होती है और किसान को भी काम का बहुत नुक्सान होता है वे आज उसकी घरेलू दवा के बारे में बता रहे है वे बता रहे हैं इसके लिए पैसे खर्च करने और डाक्टर के पास जाने की ज़रुरत नहीं है अगर पशु बीमार है और कीड़े हो जाये तो बोनकुरवा की जड़ को महुआ के साथ जानवरों को खिलाना पड़ता है और दवा जंगलो में मिलता है उसको एक बार खिलाना है दो दिन के बाद साफ हो जायेगा कितने भी बड़े उम्र के जानवर हो उनको खिला दो ठीक हो जायेगा| अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8085242628.
Posted on: Feb 13, 2018. Tags: BUTU DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
सिंहासन हिल उठे राजवंशों ने भृकुटी तानी थी...कविता
जिला डिंडोरी मध्यप्रदेश से संतोष कुमार अहिरवार एक कविता सुना रहे हैं :
सिंहासन हिल उठे राजवंशों ने भृकुटी तानी थी – बूढ़े भारत में आई फिर से नयी जवानी थी – गुमी हुई आज़ादी की कीमत सबने पहचानी थी – दूर फिरंगी को करने की सबने मन में ठानी थी – चमक उठी सन सत्तावन में, वह तलवार पुरानी थी – बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी – खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी...
