बच्चो के लिये पर्यायवाची शब्द...

राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़)से विरेन्द्र गंधर्व संदेश रिकॉर्ड करने वाले सभी श्रोताओं को धन्यवाद देते हुये बच्चो के लिये पर्यायवाची शब्द बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Sep 15, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

मेरे अनुसार हिंसा को ख़त्म करने के लिए सभी पीड़ितों को किसी एक मंच पर आ कर ख़त्म करना चाहिए...

ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, थाना-भालूमडा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिव्या जोगी बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में पानी विचार बता रहीं हैं की जो छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिला में हो रहीं 40 वर्षोँ से हिंसा जिस पर पुलिस पीड़ित तथा नक्सली पीड़ित और पुलिस नक्सलियों को किसी एक मंच में आ कर विशेष बातचीत करके इस हिंसा को ख़त्म करना चाहिए. RK

Posted on: Sep 15, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 1 SONG VICTIMS REGISTER

जनमत सर्वेक्षण : मुझे लगता हैं की लोगों में जागरूकता लाने की आवश्यकता हैं...

शांति नगर वार्ड जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से श्रीमती संध्या कुशल का मानना है की हमें जो पीड़ित लोगों को जागरूक आवश्यकता हैं यही लोग जागरूक हो जायेंगे तो लोग माओवादियों के साथ चलना छोड़ देंगे, क्योंकि जीतनें भी उनके साथ जुड़े हुए हैं, जो ग्रामीण इलाकें के हैं ओ लोग नही जानते है की ये क्या कर रहें हैं यदि ओ लोग जागरूक हो गये तो इस समस्या का समाधान हो सकता हैं. संध्याकुशल@7024852704 RK

Posted on: Sep 15, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 3 SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्यस्वर : खुजली फोड़े-फुंसियों की वन औषधि उपचार...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल खुजली, फोड़े-फुंसी में वन औषधि उपचार बता रहें हैं नारंगी (संतरा) के छिलके को रगढ़ने से त्वचा रोग दाद-खुजली, फोड़े-फुंसी में अत्यंत लाभ होता हैं, दूसरा उपाय नींबू की रस में बारूद मिलाकर दाद-खुजली, फोड़े-फुंसीमें लगाने से लाभ मिलता हैं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: संपर्क@9826040015. RK

Posted on: Sep 15, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

सामान्य ज्ञान (general knowledge) बता रहें हैं...

डूंगरपुर (राजस्थान) से प्रकाश मीणा सीजीनेट सुननें वाले साथियों को सामान्य ज्ञान (general knowledge) बता रहें हैं जो की बड़े शहरों के पुरानें नाम बता रहें हैं-
चेन्नई का प्राचीन नाम “मद्रास” था |
दिल्ली का पुराना नाम “इंद्रप्रस्थ” था।
अहमदाबाद का प्राचीन नाम “कर्णावत”था |
पटना का प्राचीन नाम “पाटलिपुत्र” था | RK

Posted on: Sep 15, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »