घर में खाने की दिक्कत है, बच्चो को भूखे रहना पड़ता है, भोजन व्यवस्था कराकर मदद करें-
फेस 2, गली नंबर 5, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से मोहम्मद इमरान बता रहे हैं कि लॉक डाउन में उन्हें समस्या हो रही है, रोजा का समय है, रोजा खोलते समय केवल पानी पीकर काम चलाना पड़ता है, खाने की व्यवस्था नहीं है, परिवार में 6 सदस्य हैं, काम बंद है, घर में छोटे बच्चे हैं, जिन्हें भूखे रहना पड़ रहा है, इमरान बहुत परेशान है, उन्होंने कई जगह पर मदद मांगने की कोशिस की लेकिन मदद नहीं मिल पायी है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क राशन दिलाकर इस समस्या की घड़ी में मदद करें : संपर्क नंबर@9716294785. (167236)
Posted on: May 13, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GAUTAM BUDDH NAGAR IMRAN NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER
Impact : गाँव में हैण्डपंप लग जाने से निवासी खुश हैं और आभार प्रकट कर रहे हैं-
वार्ड 01, ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया जानकारी दे रहे हैं कि हमारे वार्ड नंबर 1 में पानी कि समस्या थी, जहां पर 35 लोगों की आबादी है, पानी की समस्या के लिये कई बार ग्राम सभा में आवेदन दिया गया लेकिन पानी की समस्या को लेकर कोई कार्यवाई नहीं हो रही थी तब उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया जिसके बाद गाँव में हैण्डपंप लग गया है, इसलिये मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को आभार प्रकट कर रहे हैं : संपर्क नंबर@7723072470.
Posted on: May 13, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन के चलते श्रमिकों को नहीं मिल पा रहा राशन पूरे परिवार होरहे हैं भुखमरी के शिकार
रेखा, ग्राम-आकूपुर सेक्टर-86 जिला- गौतमबुद्ध नगर ग्रेटर नोयडा (उ.प्र.) से अपनी समस्या बता रही है कि लॉकडाउन के कारण कंपनी बंद हो गयी जिससे उनकी नौकरी छूट गयी है उनके पास 5 बच्चों का भरा पूरा परिवार है उनके पास कोई काम नहीं रह गया है उनके खाने के लिए कुछ भी नहीं है और न ही सरकार या स्थानीय अधिकारी मदद करने को आ रहा है इसलिए साथी सी.जी. नेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं मोबाइल न.-9958927587
Posted on: May 13, 2020. Tags: GREATER NIODA(U.P.) PROBLEM REKHA SONG VICTIMS REGISTER CORONA
कोरोना महामारी में शहरों में फसे श्रमिकों को सरकार राशन पानी देने में दिख रही है नाकाम
मुन्नी देवी, नयागाँव फ़ेस-2 गली नंबर-5, ग्रेटर नोयडा(उ. प्र.) से जानकारी दे रही है कि उनका परिवार यहाँ पर किराए से रह रहा है कोरोना महाहामारी के चलते सरकार द्वारा लगाए गए लोक डाउन से न तो कोई काम मिल रहा है और न ही हम अपने घर जा पा रहे हैं ,हम बिना राशन के दिन काट रहे हैं सरकार राशन तक नहीं दे रही है बच्चे रोते बिलख्ते रहते हैं बिना भोजन के शायद कोरोना से नहीं लोग भुखमरी से जरूर मर जाएँगे अतः साथी सीजी.नेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं । मोबाइल नंबर-मुन्नी देवी@7701925196
Posted on: May 13, 2020. Tags: MUNNI SONG VICTIMS REGISTER
पुणे : लॉकडाउन में हम 10 लोग फंसे है, खाने की बहुत समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजेश यादव रहने वाले है, वे 10 लोग है मजदूरी करने लिए गए थे उबाले नगर साईं सत्यम वागोली पुणे में लॉकडाउन में फंसे है | उनके पास खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए वे लोग सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात कर राहत सामग्री पहुँचाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9975091652. (166998)
