Impact: अवध रूप से रोड बंद करने की योजना को सीजीनेट में सन्देश कर इस योजना पर रोक लगाया गया...
ग्राम-हर्दौहा, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से प्रभाकर तिवारी जो की बता रहें हैं की हमारे गाँव में प्रमोद सोनी की जमीन रोड़ से होकर गुजरती हैं जसी रोड को ही बंद करने जा रहें है जिसे आने जाने में दिक्कतें होने वाली थी इस विषय पर अधिकारीयों को शिकायत किये गये किन्तु कोई कार्यवाही नही किये इसलिए सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किये जो की सीजीनेट सुननें वाले साथियों के द्वारा समस्या से संबधित अधिकारीयों से बात समस्या को निदान कराने में सहयोग करें:प्रभाकर तिवारी@8878969375 RK
Posted on: Sep 18, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्यस्वर : जख्मपात, घावपत्ता का घरेलू उपचार...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय जख्मपात, घावपत्ता का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जख्मपात, घावपत्ता, जिसका नाम विधारा हैं, समुद्र सोक के नाम से भी जाना जाता हैं, किसी व्यक्ति को फोड़ा-फुंस हो गया हो और पक्क नही वह इस विधारा पत्ते का उपयोग करें अत्यंत लाभ होता हैं, इस विधारा के पत्ते दो रंग के होते हैं, जो की दोनों पहलु में अलग-अलग रंग एक में सफ़ेद और दुसरे में गहरा हरे रंग का और आप हरे रंग तरफ से उसमे तेल लगाये और और उसे गुनगुना करना और उसे बाँध देना हैं फोड़ा-फुंस में एक या दो दिन के बाद दबा देता हैं या फिर उस फोड़ा को पक्का देता हैं, इस तरह से घाव को खत्म करने में मदद करता हैं : अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे: संपर्क@9519520931 RK
Posted on: Sep 18, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
Impact : बिजली की समस्या थी, संदेश रिकॉर्ड करने के बाद समस्या हल हो गयी...
ग्राम-भटनार, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रमेश यादव बता रहे हैं कि उनको बिजली की समस्या थी, उन्होंने सोलर प्लेट लगाने के लिये आवेदन किया था लेकिन काम नहीं हो रहा था, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके 15 दिन बाद समस्या हल हो गयी है, सोलर प्लेट लग गया इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| (AR)
Posted on: Sep 17, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER
बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...
डूंगरपुर राजस्थान से प्रकाश मीणा जो दृष्टिबाधित हैं, बच्चो के लिये जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुविधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं-
भारत देश राज्यों की राजधानियों के नाम बता रहें हैं-
अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर हैं|
असम की राजधानी दिसपुर|
गोवा की राजधानी पणजी है|
गुजरात की राजधानी का नाम गांधीनगर है|
उत्तरप्रदेश की राजधानी का नाम लखनऊ है|
मध्यप्रदेश की राज धानी का नाम भोपाल है|
छत्तीसगढ़ की राजधानी का नाम रायपुर हैं|
हिमाचल की राजधानी का नाम शिमला हैं| RK
Posted on: Sep 17, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER
मेरा कहना है कि दोनों पक्षों से बात करने से हिंसा ख़तम हो सकता है...(गोंडी में)
ग्राम-साडरा बोदेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से सुनील कुमार पोडयामी बस्तर मांगे हिंसा से आजादी को लेकर गोंडी में अपने विचार बता रहे है कि उनका कहना है कि दोनों पक्षों से बात करने से समस्या का समाधान हो सकता है |
