पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने मुझे गाँव में जान से मारने की धमकी दी है, गाँव छोड़कर भागा हूँ...
शिविर बीजापुर,जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से चुन्नू हपका बता रहे हैं कि उनको नक्सलियों ने गाँव से भगाया है| वे डर के कारण अब वापस अपने गांव नही जाना चाहते हैं, वे अभी बीजापुर शिविर में रहकर मजदूरी धन्धे करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं| अभी तक सरकार किसी तरह का कोई भी मदद नही किया है, जबकि ये साथी सरकार से अपील करना चाहते हैं कि कोई भी दैनिक रोजगार मिल जाए जिससे, ये अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें|
Posted on: Jan 26, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों कर रजिस्टर: हमेशा से मझे नक्सली जान से मारने के धमकी दे रहे थे इसलिए गाँव छोड़ा परिवार के सा
पनारा पारा, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से भूपत राव पुनेम बता रहे हैं कि उन्हें नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दिए थे इसलिए अपने गाँव घर छोड़कर अपने परिवार के साथ बीजापुर में आके बस गये हैं| यहाँ उन्हें किसी तरह का रोजगार नही है, मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं, वे चाहते हैं सरकार उन्हें मदद करें लेकिन अब तक कोई सहायता नही किया है जिससे वे बहुत परेशान हैं| हमेशा से उन्हें नक्सली परेशान किया करते थे, कई बार इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस थाने में जानकारी दिए हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नही हो रहा है|
Posted on: Jan 26, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक है...देशभक्ति गीत-
जिला-जशपुर(छत्तीसगढ़) से संगीता देशभक्ति गीत सुना रहे है:
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक है-
रंग रूप भेष भाषा चाहे अनेक है – बेला गुल जूही चाम्पा चमेली – प्यारे प्यारे फुल गुथे माला हम एक है-
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक है – रंग रूप वेश भाषा चाहे अनेक है...(GM)
Posted on: Jan 26, 2021. Tags: BHAKTI SONG VICTIMS REGISTER
हिन्द के ऐ वीर जवानो देश को सदा संबल...देश भक्ति गीत-
जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) से संगीता देश भक्ति गीत सुना रही है:
हिन्द के ऐ वीर जवानो देश को सदा संबल – जिसको गाँधी ने किया आजाद – उनका मान बड़ाओ – मातृभूमि को नमन है हिमालय घाटी-
नदिया कल कल स्वर सुनाती-
गंगा यमुना स्वर सुनाती-
टुकराऐ जिस जमी पे...(RM)
Posted on: Jan 26, 2021. Tags: BHAKTI SONG VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी थी, इसलिए परिवार के साथ गाँव छोड़कर भ
पनारा पारा बीजापुर,जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से राघवल बोडके बता रहे हैं कि उन्हें नक्सलियों के द्वारा कई बार परेशान किया गया है| इसलिए उनसे आहत होकर वे अपने गाँव घर छोड़कर अपने परिवार के साथ बीजापुर में आके बस गये हैं| वे पहले ग्राम-मरूडबाका, ब्लाक-उसूर के रहने वाले थे लेकिन हमेशा नक्सलियों ने जान से मरने की धमकी दी और इसलिए वे अपने गाँव छोड़ दिए| इनके पास रहने का स्वयं का जगह नही राशन कार्ड नही, कोई रोजगार नही, मजदूरी करके अपना जीवन जी रहे हैं| सरकार किसी तरह का कोई मदद नही कर रहा है| जिससे वे बहुत परेशान है| सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं कि उन्हें कोई रोजगार मिल जाए जिससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें|
