आमा पान के पतरी, करे ला पान के दोना ओ...भजन-
सहेतराम ग्राम- दुल्लापुर, ब्लॉक-पोड़ी उपरोड़ा, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से छत्तीसगढ़ी भाषा में एक भजन सुना रहे हैं:
आमा पान के पतरी करेला पान के दौना ओ-
झुपत-झुपत आबे दाई मोरे अंगना ओ-
ए आमा पान के पतरी,करे ला पान के दोना-ओ-
झुपत-झुपत आबे दाई मोरे अंगना ओ...
Posted on: May 09, 2017. Tags: SAHET RAM
हमारे सरपंच कोई काम नहीं करते, कृपया उनसे बात करें और कलेक्टर साहब से भी शिकायत करें...
ग्राम-मंगडौर, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामबली साहू गाँव के सरपंच पर आरोप लगा रहे है कि वे गाँव में विकास कार्य नही कराते है चाहे वह सीसी रोड हो या फिर हैंडपंप जो कई दिनों से बंद पड़े रहते हैं लेकिन वे इस ओर बार-बार बोलने पर भी ध्यान नहीं देते, शौचालय निर्माण का पैसा ग्रामीणों के खाते में आ गया है लेकिन सरपंच द्वारा लोगो के जो जरुरी कागजात है वो जमा नही कर रहे है इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है कि आप ग्राम पंचायत सरपंच को एवं जिला कलेक्टर को फ़ोन लगाकर दबाव बनाएँ ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण हो सके...सरपंच@8349223842, कलेक्टर@9425903973. ग्रामीण रामबली साहू@9685946977.
Posted on: May 08, 2017. Tags: RAMBALI SAHU SONG VICTIMS REGISTER
हम पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक लोगों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है कृपया फोन कर के दबाव डालें...
रीवा (मध्यप्रदेश) से रत्नेश साहू सरस्वती विज्ञान महाविद्यालय (कोड नम्बर 30498) में स्कॉलरशिप नही मिलने की समस्या बता रहे है कि अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग रीवा द्वारा हमारा फार्म यह कह कर रिजेक्ट कर दिया कि आप लोग प्रमोट छात्र है, फिर हम लोगो से दोबारा फार्म भरवाया गया लेकिन हम लोगो की छात्रवृत्ति आज तक नहीं दिया गया, जबकि अन्य महाविदयालयों में प्रमोट छात्रों को छात्रवृत्ति दी जा रही है, कृपया सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन है की हम छात्रों को छात्रवृत्ति दिलाने में मदद करे आप इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव डाले ताकि हमें छात्रवृत्ति मिल सके- जिला कलेक्टर रीवा@9425903973. रत्नेश साहू छात्र@7898732376.
Posted on: Apr 25, 2017. Tags: RATNESH SAHU SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Got electric poles and wire in our village after reporting on CGnet...
ग्राम मौजे सांवरिया, थाना मह्जौलिया, जिला पश्चिम चंपारण (बिहार) से जीतेन्द्र सहनी बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली के खम्भे नहीं थे और वे लोग बांस से तार खींचकर किसी तरह बिजली जला रहे थे. वे अधिकारियों को बोल-बोल कर थक गए थे पर कोई ध्यान नहीं दिया फिर उन्होंने इस बिजली की समस्या के बारे के बारे में सीजीनेट में सन्देश रिकार्डिंग किये थे फिर सीजीनेट स्वर सुनने वालें साथियों द्वारा समस्या से संबधित अधिकारीयों पर अधिक से अधिक दबाव बनाएं और ग्राम मौजे सांवरिया की समस्या सुलझाने में मदद किये तो वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों एंव बिजली विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है | अब उनके गाँव में बिजली के खम्भे भी लग गए हैं और तार भी खिंच गयी है. साहनी@8488975953
Posted on: Apr 08, 2017. Tags: JITENDRA SAHNI SONG VICTIMS REGISTER
बिरहोर भाषा में पहाड़ को बुरु, घर को ओडा, आग को सेंगेल, कुल्हाड़ी को आके, बैल को ओरी कहते हैं...
ग्राम-खलगोरा, पंचायत-दर्रीडीह, ब्लॉक-धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से भान साहू के साथ में केन्दाराम बिरहोर है जो उनके क्षेत्र के जंगलो में क्या-क्या होता है और इसको बिरहोर भाषा में क्या कहते है उनके बारे में बता रहे है. बिरहोर एक अति पिछडे आदिवासी समूह है जो कुछ साल पहले तक अधिकतर जंगल में रहते थे. उनकी एक ख़ास भाषा है जिसको अब बहुत थोड़े लोग ही जानते हैं. वे बता रहे हैं कि उनकी भाषा में साल पेड़ को सरजुम धारू, अतना धारू को साजा पेड़, दौरा पेड़ एसल दरू, महुआ पेंड को मनकम धारू, अचार पेड़ को तरोप दरू, सजावन पेड को सलिया दरू, धीरी मतलब पत्थर होता है बिरहोर भाषा में. केन्दाराम बिरहोर@7222968155
