नहर बन जाने से माकान गिर गये योजना अंतर्गत आवास दिलाने में मदद करें...

ग्राम-गढ़वा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संजय कुमार कोल बता रहे हैं उनके गाँव में 3 साल पहले एक नहर बनाई गयी जिसके बाद उनका आवास प्रभावित हो रहा है, उनको रहने का आवास नही दिया गया और मुवावजा नहीं दिया गया, नहर होने से उनके कच्चे माकन गिर गये जिसके करण वे बेघर हो गये, उन्होंने मुवावजा के लिये आवेदन किया लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई, उनका कहना है उन्हें आवास योजना के अंतर्गत माकन दिलाया जाये, जिससे निवासी अपना जीवन यापन कर सके: संजय कुमार कोल@9685551865.

Posted on: Mar 18, 2020. Tags: MP PROBLEM REWA SANJAY KUMAR KOL SONG VICTIMS REGISTER

सिर बांधे मटुक खेलय होरी...होरी गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से ननकई देवी एक गीत सुना रही हैं :
सिर बांधे मटुक खेलय होरी-
सिर बांधे मटुक खेलय होरी-
पहली होरी गया जी मा खेलय-
गया गजादर के है जोड़ी-
हाँ गया गजादर के है जोड़ी-
सिर बांधे मटुक खेलय होरी-
सिर बांधे मटुक खेलय होरी...

Posted on: Mar 18, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

अंत्योष्टि सहायता के लिये आवेदन किये, सहायता नहीं मिली...

ग्राम-सकवाय, ब्लाक-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से धर्मेंद्र कुमार अहिरवार बता रहे हैं कि उनके पिता भगत अहिरवार का देहांत केंसर बीमारी होने से हुआ है, इलाज के दौरान 07-03-20 को देहांत हुआ था, मृतम के परिवार ने अंत्योष्टि सहायता राशि के लिये आवेदन दिया था लेकिन उन्हें सहायता नहीं मिली, अधिकारियों का कहना है नहीं मिलेगा इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर सहायता राशि दिलाने में मदद करें: कलेक्टर@0764225600, सांसद@9868180495, सरपंच@9399629614, सचिव@8219977582. संपर्क नंबर / धर्मेंद्र कुमार@6264914389.

Posted on: Mar 18, 2020. Tags: MP PROBLEM SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

केवट से बोलो राम हो राम...गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से उषा एक गीत सुना रहे हैं:
केवट से बोलो राम हो राम-
अरे नाव किनारे लय जइयो-
के सुमति से मेरे पापा नहीं हैं-
पापा हैं नादान नादान-
अरे नाव किनारे लय जईयो-
केवट से बोलो राम हो राम-
अरे नाव किनारे लय जइयो...

Posted on: Mar 17, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

भँवरवा के तोहरा संग जाइ...गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मीरा देवी एक गीत सुनवा रही हैं :
भँवरवा के तोहरा संग जाइ-
के तोहरा संग जाइ-
आवे के बेरिया सब कोउ जाने-
घर घर बजत बधाई-
जाये के बेरिया कोउ नहीं जाने-
हंस अकेले उड़ जाइ-
भँवरवा के तोहरा संग जाइ-
भँवरवा के तोहरा संग जाइ-
के तोहरा संग जाइ...

Posted on: Mar 17, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »