मोर मतिया के गतना सरय पिया तीर...गीत-

ग्राम पंचायत-घूमन, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दीक्षा पाल एक गीत सुना रही हैं:
मोर मतिया गतना के सरय पिया तीर-
चल पिया तीर पहुँचाय हो-
मोर हथवा से बिछिया सबय पिया तीर-
पहुँचाया पिया तीर पहुंचाय हो-
मोर मतिया के गतना सरय पिया तीर... (AR)

Posted on: Aug 14, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

पेड़ो से निकली हवा कहती है...कोरोना गीत-

जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़)से जगदेव प्रसाद कोया कोरोना और हवा से संबधित एक कविता सुना रहा है-
पेड़ो से निकली हवा कहती है-
कौन हो जो मेरे सेवक से बैर करती हो-
बिना उसूल के जान से मार डालती हो-
कारखानों और फैक्टरी से निकली हवा कहाती-
मै मेरा नाम प्रदुषण मै जो करू मेरा न मर्जी-
इंसान कहता है पेड़ो से क्या लाभ मुझे मिल जायेगा-
कारखाने फैक्ट्रियों कम मेरा जीना हराम-
पेड़ कहती है अरे तू है बैमान-
नही है तू इंसान अरे जरा सोच प्रदुषण कहती है-
मै जो करू इसी का नाम है...

Posted on: Aug 13, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

रोज दिन कस महादेव सब सांझे सोच के सुते हो...छत्तीसगढ़ रोपाई गीत-

ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-कुरगी, तहसील ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया धान रोपाई के समय गाये जाने वाले गीत सुना रहा है-
रोज दिन कस महादेव सब सांझे सोच के सुते हो-
ये खेतला सिद्ध करके ओला आहे जोतक हो महादेव-
होवत हे बिहान महादेव खेते नांगर नांदे हो महादेव-
जोतत जोताते महादेव के टूट गयो जुवा के पचरे हो-
रुखना बसूले चलदेन कैलास पर्वत हो महादेव...

Posted on: Aug 13, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

जब जन्म कृष्णा भगवान... कृष्णा भजन-

ग्राम-खोशियानटोला गाड़ासरई, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार और ग्रामीण साथी सरजू राम लिखनिघाटी गाँव से और बलवंत दास त्यागी लिखनिघाटी कृष्णा जन्माष्टमी के अवसर पर भजन सुना रहें है-
जब जन्म कृष्णा भगवान-
जेल का नान मुरलिया वाले-
खुल गये नैन के ताले-
कहा कन्हया जन्म भरें है-
कहा के है रखवाले-
मथुरा के जन्म भरें है-
गोकुल के है रखवाले...

Posted on: Aug 13, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

कान्हा के गयी मोर मथानिया के दहिया कैसे मथ बैना... कृष्णा भजन-

कन्हैयालाल केवट जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से कृष्णा जन्माष्टमी के अवसर पर एक पूर्वी भजन सुना रहा है-

कान्हा के गयी मोर मथानिया के दहिया कैसे मथ बैना-
आवन ढोले पावन ढोले, ढोले पवन पुरवैया-
कान्हा के गयी मोर मथानिया के दहिया कैसे मथ बैना...

Posted on: Aug 13, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »