स्वयं हल चला कर महिलायें खेती करती हैं, रासायनिक खाद का उपयोग नहीं करते हैं...
बंकोपारा, ग्राम पंचायत कोड़ेनार नंबर 1, ब्लाक बास्तानार, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ से हिड़मे जी, जो कि अपने गांव में मितानिन हैं, बता रही हैं कि उनके खेत में उन्होंने धान, तिल, कोसरा, जोनद्रा, इत्यादि लगाया है। वे बताती हैं कि वे स्वयं हल चलाती हैं। वे अपने खेत में रासायनिक खाद का इस्तेमाल नहीं करते हैं, केवल गोबर खाद डालते हैं। संपर्क नंबर@6261165147
Posted on: Aug 26, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG FARMING HIDME KODENAR WOMEN
50 लोग पुलिया और रोड का काम किये थे, आज तक पैसा नहीं मिला है, कृपया मदद करें...
ग्राम-सारकेगुडा पोड़यामीपारा, पंचायत-लालागुडा, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रानू पोड़ीयामी बता रहे हैं कि 6 महीने पहले 50 लोग पुलिया और रोड का काम किये थे, उनको आज तक उसका भत्ता नहीं मिला है। पूछने से कहते हैं कुछ दिन के बाद मिलेगा, लेकिन नहीं मिल रहा है। अधिक जानकारी के लिये इस नम्बर पर बात कर सकते हैं। संपर्क नंबर@8305195685. सरपंच@9770486826. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694.
Posted on: Aug 26, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG MONEY NREGA PROBLEM RAANU PODIYAMI WAGE WAGES
हमारे राशन कार्ड लिस्ट में से नाम हटा दिया गया हैं, 2014 से राशन नहीं मिल रहा हैं कृपया मदद करे...
ग्राम-बड़े बोदेनार,ब्लाक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमारूराम पोयाम बता रहे हैं कि उनका राशन कार्ड की लिस्ट में से उनका नाम काट दिया गया हैं। उनको 2014 से ही राशन नहीं मिल रहा हैं, घर परिवार से खाने पीने में बहुत दिककत होती हैं| 2016 में नाम लिस्ट में जुड़वाने के लिए जनपद पंचायत में गए थे, और उसके लिए पैसा भी दिए थे। पर आज तक उनका राशन कार्ड नहीं बना| अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं|संपर्क नंबर@7587038528. सरपंच@9407645401. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694. संपर्क@7587038528
Posted on: Aug 26, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM RATION SOMARURAM POYAM
गांव में हैंडपंप नहीं लगा है, 2-3 किमी दूर से पानी लाने को मजबूर हैं...
सुक्को राम, आयतूपारा, ग्राम पंचायत बास्तनार, ब्लॉक बास्तनार, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं कि उनके गांव में हैंडपंप नहीं है। उनके गांव में 50 घर का जनसंख्या है। वहां के लोग नदी से पानी लाकर पीते है। इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन दिया है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: PHE@9827173133, संपर्क नंबर@6265204167.
Posted on: Aug 25, 2021. Tags: AAYTUPARA BASTANAR BASTAR CG PROBLEM SUKKO RAM WATER
हमारे गाँव में रोड नहीं बना है, एम्बुलेंस भी नहीं पहुँच पाता है...
ग्राम-सारकेगुडा पोड़यामी पारा, पंचायत-लालागुडा, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़) से रानो पोड़यामी बता रहे हैं कि उनके गाँव में 2 किमी दूर तक सीसी रोड नहीं है| एक छोटा सा कच्चा रास्ता है, बरसात के मौसम में पूरा कीचड़ हो जाता है। लोगो को आने जाने मे बहुत परेशानी होती है। उस रास्ते से बहुत ग्रामीण गुजरते रहते हैं। किसी को बीमारी होने से हॉस्पिटल ले जाने में दिक्कत होती है। एम्बुलेंस गाँव तक नहीं या पाती। इस के लिए कई सालो से सरपंच और सचिव को बता रहे हैं, पर तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिए सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नम्बरों पर बात कर उनकी गाँव की समस्या का निराकरण करें। सरपंच नंबर@9770486826. सचिव@9406069269. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@9488956694.
