नोएडा : लॉकडाउन में फंसे है, साथ में 3 बच्चे है, खाने की कोई व्यवस्था नहीं है, कृपया मदद करें...
मुस्तफा बिहार के रहने वाले है अभी वे नोएडा फेस-2 सेक्टर 87 नयागाँव में फंसे है उनके साथ 3 बच्चे भी है खाने पीने की बहुत समस्या है | उनके पास खाने की कोई व्यवस्था नहीं है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके खाने की व्यवस्था करने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8285448494. (167075)
Posted on: May 15, 2020. Tags: MUSTFA CORONA PROBLEM NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER
Impact: 100 लोग हैं, लॉकडाउन में राशन नहीं मिल रहा था, सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद मिला...
उरला, रायपुर (छत्तीसगढ़) से राजू भारती वहां पर लोगो की समस्या से अवगत करा रहे हैं, वहां पर निर्धन आवास में लगभग 100 लोग रहते हैं, लॉकडाउन में उन्हें राशन नहीं मिल रहा है, इस संबंध में राजू भारती का कहना है, लॉकडाउन में काम बंद है, राशन नहीं मिल रहा है, शांति का कहना है उन्हें राशन नहीं मिल रहा है समस्या हो रही है, इस सूची में राधा भारती, सिखा, मनमोहनी देवी, पुन्नी बाई के साथ कई लोग शामिल हैं जिन्हें राशन नहीं मिल रहा| इसलिए ये साथी सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड करवाया और रिकॉर्ड करने कुछ दिन बाद उन्हें मदद मिल गई है वे सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने मदद किये: संपर्क नंबर / राजू भारती@8718918946.
Posted on: May 15, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
Bhamragadh Bultoo (Buletooth) Radio In Hindi : 14th May 2020...
श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं कन्हैयालाल केवट और सनबती दुग्गा इस रेडियो कार्यक्रम में शिक्षा के बारे में बताते हुये, जागरूकता सन्देश दिया जा रहा है इसमे लोग गीत गा रहे हैं और आज शिक्षा का क्या महत्व है इस पर चर्चा कर रहे हैं, इन संदेशो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं |
Posted on: May 14, 2020. Tags: BHAMRAGADH BULTOO RADIO KANHAIYALAL KEWAT SANBATI DUGGA SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना वायरस में ग्रामीण के द्वारा प्रवासियों व सरकार के लिए संदेश...
रामधनी चौबे , जिला-बस्ती,(उत्तरप्रदेश) से, कोरोना वायरस की महामारी में शासन द्वारा लगाए गए लॉकडाउन में दूसरे प्रेदेशों में फसे प्रवासियों के लिए संदेश दे रहे हैं कि जो जहां पर वही रहे और जो आना चाह रहे हैं सरकार उनकी मदद करे आने और उनके खाने की व्यवस्था मुहैया कराये , सरकार उनको लाने का उचित प्रयास करे धन्यवाद ।
संपर्क सूत्र-रामधनी चौबे@9910799054
Posted on: May 14, 2020. Tags: BASTI CORONA OPINION RAMDHANI CHAUBE SONG UP VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में 3 तीन माह से स्कूल में फंसी हूँ, देख नहीं सकती हूँ, कृपया घर पहुंचवाने मदद करें-
ग्राम-झलमला, पोस्ट-भईसों, जिला-जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) से रुकमनी सेन बता रही हैं, वे लॉकडाउन में फंसी हैं, दिव्यांग हैं, स्कूल में पढ़ती हैं लेकिन जब से स्कूल बंद हुआ है तब से वहीँ हैं 3 माह हो चुके हैं, वे रायपुर अपना घर जाना चाहती हैं लेकिन वे देख नहीं पाती हैं जिसके कारण आने के लिये व्यवस्था नहीं कर पा रही हैं और जहां रहती हैं वहां से कोई साधन नहीं है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें रायपुर अपने घर पहुंचवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9174198733. (166962)
