मय खायल तू चाल चलन कैसे...गीत-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शावित्री एक गीत सुना रही हैं:
मय खायल तू चाल चलन कैसे-
पिया जागो बखिन मा रहब कैसे-
रहब कैसे हो, रहब कैसे-
पिया जागो बखिन मा रहब कैसे-
सासू की बोलिया सहब कैसे-
पिया जागो बखिन मा रहब कैसे...
Posted on: Mar 03, 2020. Tags: MP REWA SAVITRI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सिकलिस सुजात या प्रमेय बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी सिकलिस सुजात
प्रमेय का घरेलू उपचार बता रहे हैं, आम के वृक्ष की ताजी छाल का रस 30 ग्राम लेकर बकरी के दूध के साथ सुबह एक गिलास सेवन करें, इससे लाभ हो सकता है, इसको 21 दिन तक सेवन कर सकते हैं, परहेज ठण्डी चीजों से बचे, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें, नशा न करें, मैदा, शक्कर, नमक, का प्रयोग कम करें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Mar 03, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद प्रमाण पत्र बना...
ग्राम-सरई, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से पियार सिंह बता रहे है दुर्घटना के दौरान उनकी पत्नी का 9 सितम्बर को मृत्यु हो गया था, जिनका मृत्यु प्रमाण पत्र के लिये वे आवेदन कर रहे थे लेकिन काम नहीं हो रहा था, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है, इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओ और संबंधित अधिकारी को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@82249223236.
Posted on: Mar 03, 2020. Tags: DINDORI IMPACT STORY MP PIYAR SINGH SONG VICTIMS REGISTER
मुख मुरली बजायें छोटे से श्याम कन्हैया...भजन-
ग्राम-खैरागढ़, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से निशा मुंडे एक भजन सुना रही हैं:
मुख मुरली बजायें छोटे से श्याम कन्हैया-
अरे-अरे छोटे से श्याम कन्हैया-
काली डहर जाये जमुना डहर जाये छोटे से श्याम कन्हैया-
छोटे-छोटे रुखबा कदम के-
भुइयां लहसे डार ऊपर मा बैठे कन्हैया-
मुख मुरली बजायें छोटे से श्याम कन्हैया...
Posted on: Mar 03, 2020. Tags: CG NISHA MUNDE RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER
Impact : हैण्डपंप बन जाने से पानी मिलने लगा है...
ग्राम पंचायत-तुरठा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से राजबती पोटाई बता रही हैं, आंगनवाड़ी के सामने एक हैण्डपंप है जो 6 माह से खराब था जिससे बच्चो को पानी की दिक्कत होती थी, स्कूल से पानी लाना पड़ता था, उन्होंने हैण्डपंप सुधार के लिये ग्राम पंचायत में आवेदन दिया था लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो रहा था तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद सीजीनेट के श्रोताओं के मदद से कर्मचारी इस समस्या को ठीक करवा दिये हैं इसलिये वे मदद करने वाले श्रोताओं और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7587003130.
