मै हा छत्तीगढ़ी किसान सुनो...गीत-

ग्राम पंचायत-कांगा, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से धनेश्वरी और रामवती एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही हैं:
मै हा छत्तीगढ़ी किसान सुनो-
दाई दीदी मान मै हा-
मै हा छत्तीगढ़ी किसान सुनो-
गाँव ला जगाबो मिल जुल के-
मोर संगी रे-
चरिया झाउवा कुदारी धरके-
चलो खेत के बूता मा...

Posted on: Mar 04, 2020. Tags: CG JAGESHWAR PARSTE KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER

Impact : टूटा शौचालय ठीक होने से अब उपयोग कर पा रहे हैं...

ग्राम पंचायत-जुगानी कलार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से गंगादाई नेताम बता रही हैं उन्होंने आंधी तूफ़ान आने से उनका शौचालय गिर गया था, जिसके कारण वे उपयोग नहीं कर पा रहे थे, उन्होंने ग्राम पंचायत में सचिव सरपंच के पास आवेदन किया था लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है अब वे शौचालय का उपयोग कर पा रहे हैं इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रही हैं: संपर्क नंबर@918319745969.

Posted on: Mar 04, 2020. Tags: CG GANGADAI NETAM IMPACT STORY KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER

हमारी जमीन का फर्जी पट्टा बना लिया गया है अधिकारी ध्यान नहीं देते-

पतेराटोला, ग्राम पंचायत-कोटि, पोस्ट-महेवा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक बियार बता रहे हैं कि वे गाँव में कई वर्ष से रह हैं, खेती बाड़ी का कार्य करते हैं, उनका जमीन का पट्टा किसी दूसरे व्यक्ति ने बनवा लिया है, नक्शा खसरा निकलवाने पर अयोध्या पिता रामसेवक के नाम से निकलता है, 2014 से 2017 तक केस चला, उस जमीन को छोटे जंगल झाड़ी के नाम से दर्ज कराया गया है, खसरा नंबर 555 रकबा 1.7 भूमि पट्टा नही होने के कारण स्कूली बच्चो का कागजात नहीं बन पा रहा है, वे आवेदन करते हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: कलेक्टर@9425253580, जिला पंचायत@9787789074, SDM@9977741420, तहसीलदार@07509491529, पटवारी@9617692048, सचिव@9754531649. संपर्क@9111923350.

Posted on: Mar 04, 2020. Tags: ASHOK BIYAR BALRAMPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

आये तेरे भवन, देदे अपनी शरण...देवी गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक देवी गीत सुना रही हैं:
हो आये तेरे भवन, देदे अपनी शरण-
रहे तुझ में मगन, थाम के यह चरण-
तन मन में भक्ति ज्योति तेरी, हे माता जलती रहे-
उत्सव मनाये, नाचे गाये-
चलो मैया के दर जाएँ-
चारो दिशाए चार खम्बे बनी हैं-
आये तेरे भवन, देदे अपनी शरण...

Posted on: Mar 04, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

मै तो मुरली पकड़ के रोउ...गीत-

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सावित्री एक गीत सुना रही हैं:
मै तो मुरली पकड़ के रोउ-
कन्हैया तेरो याद में-
मै तो भूल गयी फिर श्याम-
मै हो गयी रात अधारी-
कन्हैया तेरो याद में-
मै तो मुरली पकड़ के रोउ-
कन्हैया तेरो याद में...

Posted on: Mar 04, 2020. Tags: CG REWA SAVITRI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »