हांथ पर तिरंगा लिहे शीश पर महिताज हो...गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रेनू एक गीत सुना रही हैं:
हांथ पर तिरंगा लिहे शीश पर महिताज हो-
कि भारती मुस्कात आवा सिंह पर सवार हो-
केरला, कश्मीर, त्रिपुरा, असम, राजस्थान हो-
कि भारती को सिर झुकमै पाक हिंदुस्तान हों-
हांथो मा बंदूक लिये सेना के जवान हों-
कि देश के सपूत हमारे, देश को कुर्बान हों...
Posted on: Mar 05, 2020. Tags: MP RENU REWA SONG VICTIMS REGISTER
नल से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती नाला से पानी लाना पड़ता है...
ग्राम-बड़को, पंचायत-रेंगागोंदी, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से धनीराम सोरी, मंगत दास बघेल और सुदनराम बता रहे हैं सेमा पारा में पानी की समस्या है, पारा में 20 घर है जो पानी की समस्या परेशान हैं, पारा में एक नल है जिससे पानी उपयोग करते हैं पानी की पूर्ति नहीं होने पर नाला का पानी उपयोग करते हैं निवासियों ने अधिकारियों के पास आवेदन दिया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर / शंकरलाल नेताम@8305136883. सचिव@7724098990, CEO@7245497636, कलेक्टर@9425598888.
Posted on: Mar 05, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
सवाली सूरत पे मेरी दिल दीवाना हो गया...गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक गीत सुना रही हैं:
सवाली सूरत पे मेरी दिल दीवाना हो गया-
एक तो तेरे नैन तिरछे-
दूसरा काजल लगा-
तीसरे नज़रे मिलाना-
दिल दीवाना हो गया-
सवाली सूरत पे मेरी दिल दीवाना हो गया...
Posted on: Mar 05, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कृमि रोगनाशक नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी कृमि रोगनाशक नुस्खा बता रहे हैं, कच्ची आम की गुढ़ली 200 ग्राम को साफ कर कूट पीस कर चूर्ण बना लें और सुरक्षित रख लें, उसके बाद आधा-आधा चम्मच चूर्ण सुबह शाम खाली पेट बच्चो को दही या पानी के साथ सेवन करायें, इससे लाभ हो सकता है, दवा खिलाने से पहले थोड़ा मीठी चीज खिलायें, ठंठी से बचे, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Mar 05, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सर्दी, जुकाम, खासी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी सर्दी, जुकाम, खासी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अडूसा के पत्तो का रस एक चम्मच, अदरक का रस एक चम्मच, शहद एक चम्मच लें, तीनो के मिलाकर खाली पेट दिन में दो बार सेवन करें, इससे समस्या में आराम मिल सकता है, ठण्डी से बचे, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
