स्वास्थ्य स्वर : किडनी में दर्द होने पर घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी किडनी में दर्द होने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं, अडूसा और नीम की पत्ती 20 ग्राम लेकर दरदरा कूटकर लेप बना लें, उसके बाद नाभि के नीचे वाले भाग में सेकाई करें इससे दर्द में आराम मिल सकता है, दूसरा अडूसा के पत्तो का रस 10 ग्राम और शहद दोनों को मिलाकर खाली पेट सेवन करने से लाभ हो सकता है, नुस्खा उपयोग करने से पहले पूरी जानकारी लें : संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Mar 05, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
पेंशन के लिये आवेदन करते हैं लेकिन पेंशन नहीं मिलता...
ग्राम पंचायत-चेरंग, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से जुगुल नेताम पिता फंगु नेताम बता रहे हैं, उनको वृद्ध पेंशन नहीं मिल रहा हैं, उम्र 60 से ऊपर है इसके लिये उन्होंने आवेदन किया है लेकिन कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या हो हल कराने में मदद करें: सचिव@9340046063. CEO@7247497636, कलेक्टर@9425598888. संपर्क नंबर / राजूराम सोरी@7489447633.
Posted on: Mar 05, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : आक के पत्ते से शुगर का ईलाज...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से शिवचरण जो गौरमुडी गाँव के निवासी हैं मधुमेह का उपचार बता रहे हैं, शिवचर शुगर रोगी हैं और शुगर के इलाज के लिये आक के पत्ते का उपयोग करते हैं, आक के पत्ते को लेकर रात में सोते समय पैर के तल में लगाकर सोते हैं, इससे उनका शुगर लेबल सामान्य हो जाता है, इससे आंख का धुंधला दिखाना भी ठीक हो सकता है, ये तरीका अपना करा लाभ लिया जा सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क जानकारी लिया जा सकता है : संपर्क नंबर@ 9993891275.
Posted on: Mar 05, 2020. Tags: CG HEALTH RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : दांत में होने वाली समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-कुम्हार गनिया, पोस्ट-बाजारचार भाटा, तहसील-सहसपुर लिहारा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य कनकराम कौशिक दांत में होने वाली समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, मुह में सडन, बदबू, दर्द होने पर सहजन निबुल और पका केला लें, पके केले को मिसलकर पेस्ट बना लें, उसके बाद उंगली से मंजन की तरह पुरे मुह में घिसें उसके बाद गर्म पानी से कुल्ला करें, इससे लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9179998149.
Posted on: Mar 05, 2020. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM KANAKRAM KAUSHIK SONG VICTIMS REGISTER
धन अमरईया बिडड़से हुडईया...शादी गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से उषा देवी एक गीत सुना रही हैं
धन अमरईया बिडड़से हुडईया-
अरे घने तुलसीन कईके-
रे रानी के सोहागवा-
अरे ओही होईके निकले-
हा दुलहा दुलेरुवा-
अरे कलगी अरुझ गयी डार-
रे रानी के सोहागवा...
