हांथी भालू दोनों में था सच्चा-सच्चा मेल...कविता

ग्राम-कुम्हारी, पंचायत-भैंसगाँव, तहसील-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से यमुना और सुनीता एक कविता सुना रहे हैं:
हांथी भालू दोनों में था सच्चा-सच्चा मेल-
दोनों मिलकर खेल रहे थे लुका छिपी का खेल-
हांथी बोला सुन भाई भालू मै अब छुपने जाता हूँ-
पानी वाले जगह मिलूंगा पक्की बात बताउंगा...

Posted on: Jun 06, 2019. Tags: ANTAGARH CG KANKER POEM RADHA KACHLAM SONG VICTIMS REGISTER

पैसे पास होते तो चार चने लाते...कविता

ग्राम-कुम्हारी, पंचायत-भैंसगाँव, तहसील-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से यमुना, सुनीता एक कविता सुना रहे हैं:
पैसे पास होते तो चार चने लाते-
चार में से एक चने तोते को खिलाते-
तोते को खिलाते टाव-टाव गाता-
टाव-टाव गाता तो बड़ा मजा आता-
पैसे पास होते तो चार चने लाते-
चार में से एक चने घोड़े को खिलाते...

Posted on: Jun 06, 2019. Tags: ANTAGARH CG KANKER POEM RADHA KACHLAM SONG VICTIMS REGISTER

India Is My Country...Poem

ग्राम-झरना, ब्लाक-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से अमित राठिया एक कविता सुना रहे हैं :
India is my country-
All Indians are my Brothers and Sisters-
I love my country-
and I am proud of its rich and varied heritage-
I shall always strive to be worthy of it-
I shall give respect to my parents, teachers and all elders…

Posted on: Jun 06, 2019. Tags: AMIT RATHIYA CG POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

दीदी का जब बिहाव रचाया मेरे माता-पिता ने...कविता

ग्राम-कुम्हारी, पंचायत-भैंसगाँव, तहसील-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से नीलिमा उसेंडी, यमुना एक कविता सुना रहे हैं :
दीदी का जब बिहाव रचाया मेरे माता-पिता ने-
मेहमानों को तब बुलाया मेरे माता पिता ने-
दिल्ली से फिर दादा-दादी नाना-नानी आये-
साडी बिंदिया चूड़ी कंगन कई पेटियां लाये-
मामा-मामी काका-काकी मौसा-मौसी आये...

Posted on: Jun 06, 2019. Tags: ANTAGARH CG KANKER POEM RADHA KACHLAM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गैस की समस्या का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गैस की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सोंठ 50 ग्राम, सौंफ 50 ग्राम, घी में भुनी हुई छोटी हरण 50 ग्राम, सेंधा नमक 50 ग्राम लें| सभी को साफ कर, पीस कर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद दिन में दो बार, पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| पेट साफ न होने पर गुनगुने पानी से भी उपयोग कर सकते हैं| लगातार 3 दिन तक सेवन करें| उसके बाद एक दो दिन छोड़ दें| जरुरत पड़ने पर दोबारा से उपयोग कर सकते हैं| मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ पदार्थ का सेवन कम करें| नशा न करें | मैदा शक्कर नमक का प्रयोग कम करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Jun 06, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »