लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री ने जो पैसे महिलाओं के खाते में भेजे थे वह मुझे नहीं मिले हैं...
ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से नेहा गुप्ता लॉकडाउन में मिलने वाली सहायता राशि को लेकर अपनी समस्या से अवगत करा रही हैं, लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं के खातों में सहयोग के तौर पर रूपये 500 भेजने की घोषणा की गई थी वह राशि इनके खाते में नहीं आई है,उन्हें सहयोग की जरुरत है और वह शासन से उनके हक का सहयोग चाहती है,इसलिए वह सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहीं है ,साथी कृपया उनके जिले के अधिकारियों पर दबाव बनाएं एवं कृपया साथी की मदद करें:संपर्क नम्बर-नेहा गुप्ता@8120390026.
Posted on: May 31, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NEHA GUPTA REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
गाँव के जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने पर बात नहीं सुनते कृपया मदद करें...
ग्राम-टांकीटोला, विकासखंड-पुष्पराजगढ़, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से संतकुमार धुर्वे के साथ मालती मरावी अपने गाँव की समस्या से अवगत करा रहीं हैं , वह अपने गाँव में समूह में कार्य करती हैं ,उनका कहना है कि उनके गाँव के सचिव,सरपंच उनकी किसी प्रकार की बात नहीं सुनते और कोई कार्यवाही नहीं करते हैं , उनके और उनके समूह के सदस्यों के लिए यह एक बड़ी समस्या है | जिसकी वजह से उनका कार्य बाधित होता है |वे सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं , साथी दिए गए नम्बरों पर फ़ोन करके स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाएं ताकि भविष्य में उनका कार्य बाधित न हो कृपया मदद करें: सरपंच@9165520567, सचिव@8959051940, संपर्क मालती मरावी@9098900998, संतकुमार धुर्वे@8815711686 .
Posted on: May 31, 2020. Tags: MALTI MARAVI PROBLEM MP ANUPPUR SONG VICTIMS REGISTER
नोएडा : मेरी आर्थिक स्थिति खराब है,परिवार में 5 लोग हैं राशन नहीं खरीद पा रहे हैं, कृपया मदद करें...
जिला-मधुबनी (बिहार) के निवासी रंजीत कुमार जो नयागांव,सेक्टर 87 गली नम्बर 3 ,नोएडा राज्य-उत्तरप्रदेश में लॉकडाउन में फंसे हुए हैं और अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं| उनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है, परिवार में 5 लोग हैं राशन नहीं खरीद पा रहे हैं, भोजन पानी की समस्या हो रही है | सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कृपया मदद करें: सम्पर्क रंजीत कुमार@9643856052. (168908) DW
Posted on: May 31, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP RANJEET KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में सिर्फ आधी राशन सामग्री दी गई है,खाने में दिक्कत हो रही है,कृपया मदद करें...
जिला-पटना (बिहार) के सतीश कुमार रहने वाले है, अभी वे नयागांव,फेस 2 सेक्टर 87 नोएडा में रह रहे है, लॉकडाउन की वजह से हो रही परेशानियों से अवगत करा रहे हैं| उन्होंने लॉकडाउन में राशन की परेशानी के चलते कंप्लेन की थी तब जाकर उन्हें राशन की आधी सामग्री ही प्राप्त हुई है , उन्हें आटा दाल और नमक मात्र दिया गया है| वे कह रहे हैं आधी सामग्री से वे कैसे खाना बनाकर खाएं | वह बिहार के रहने वाले हैं उनका मुख्य भोजन चावल है | उन्हें न तो तेल मसाला किसी भी प्रकार की अन्य राशन सामग्री नहीं दी गई है | जिससे उनके परिवार को राशन सम्बन्धी समस्या से गुजरना पड़ रहा है | उन्होंने सीजीनेट साथियों से मदद की अपील की है ,कृपया मदद करें:संपर्क नम्बर-सतीश कुमार@9523920893. (168914) DW
Posted on: May 31, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP SATISH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
खाने-पीने के लिए कुछ भी नहीं है, न आटा है, न सब्जी है न तेल मसाला, गाँव भी नहीं जा पा रहे हैं ..
सेक्टर 83 याकूब पूर, गौतम बुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा से यशोदा बता रहे है कि उनकी साथ चार बच्चे हैं लॉक डाउन के कारण खाने की बहुत तकलीफ हो रही है ,कोरोना वायरस के वजह से फंसे हैं उनके ग्राम भी नहीं जा पा रहे हैं उनके पास खाने -पीने के लिए कुछ भी नहीं है, आटा है, न सब्जी है मसाला | इसलिए सीजीनेट के सभी सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रही हैं | संपर्क नंबर @7210515114. (168913)
