हमारे वार्ड में दो महीने से हैण्डपम्प खराब है, शिकायत पर अधिकारी सुनते नहीं, कृपया मदद करें...

ग्राम-झलमला, ब्लाक-मस्तूरी, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से निर्मला साहू के साथ में नागेश्वरी साहू बता रही हैं कि इनके गाँव के वार्ड क्रमांक 10 में एक हैण्डपम्प है वो भी दो महीने से खराब पड़ा है जिसकी शिकायत उन्होने कई बार सम्बंधित विभाग में किया है, वे अपने वार्ड की पंच हैं और ब्लाक भारतीय जनता पार्टी की पदाधिकारी भी हैं, उन्होंने जिले में भी अपनी समस्या रखी, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई | इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया इन अधिकारियो को फ़ोन कर दबाव बनाये ताकि इनके वार्ड का हैण्डपम्प को सुधारा जा सके |P.H.E अधिकारी@9827900275. निर्मला साहू@8305763128

Posted on: Aug 06, 2017. Tags: NIRMALA SAHU NAGESHWARI SAHU SONG VICTIMS REGISTER

ये पवन चाँद तारों की नगरी...लोरी गीत

रोशन कुमार साहू ग्राम-बचहा, जिला-उमरिया, मध्यप्रदेश से एक लोरी सुना रहे है:
ये पवन चाँद तारों की नगरी-
देखो आई ये कैसी बहार-
चुपके से आजा रि निंदिया इन अखियों में-
धोएगा सपनो में प्यार-
ये पवन चाँद तारों की नगरी...

Posted on: Jul 30, 2017. Tags: Roshan Kumar Sahu SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में अब बिजली आ गयी है पर हमारे मोहल्ले में नहीं, ठेकेदार इसके लिए घूस मांग रहा है...

ग्राम-मगडोर, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामबली साहू बता रहे है कि उनके गाँव में विद्युतीकरण हो गया है, लेकिन उनके मोहल्ले के 8 घरों को छोड़ दिया गया है, जिसमे बिजली लाने के लिए सिर्फ 3 खम्बे और लगेंगे| इसके लिए इन्होने कलेक्टर, A.E. और J.E. के पास शिकायत किया है फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई और ठेकेदार कहता है कि कुछ खर्चे के लिए पैसे देंगे तो लगा देंगे | सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि कृपया कलेक्टर@9425903973 A.E.@9479867067, J.E.@9584224303, 9479867021, बिजली सम्भागीय अधिकारी@9425424250, विभागीय अधिकारी@9302074012 को फोन करें. रामबली@9685946977.

Posted on: Jun 10, 2017. Tags: RAMBALI SAHU SONG VICTIMS REGISTER

बदली जा गंउवा के, खाका बलम तोला एकता बना के हो...भोजपुरी गीत -

जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से अर्जुन साहनी भोजपुरी भाषा में एक जनवादी गीत सुना रहे हैं :
बदली जा गंउवा के, खाका बलम तोला एकता बना के हो-
खुरपी और हंसुआ से कईली बियारी-
जिंदगी भर सुनली मलिकवा के गारी-
तब ले बनेच मोहता का बालम-
ना चाही हमरा के कोठा अटारी-
ना चाही मखमल के सिलकन के साड़ी...

Posted on: Jun 07, 2017. Tags: ARJUN SAHANI SONG VICTIMS REGISTER

माह बैशाख के पूर्णिमा बड़ा देव के पूजा करे जाबोगा...गोंड भक्ति गीत -

ग्राम-दुलापुर, ब्लाक-पोड़ी उपरोड़ा , जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से सहतराम एक भक्ति गीत सुना रहे हैं :
माह बैशाख के पूर्णिमा बड़ा देव के पूजा करे जाबोगा-
उड़द के दाल, चावल के खीर बनाके ओला हमन चढ़ाओगा-
ओया फूल नरियल चढ़ाके हमन पूजा करबोगा-
जरई पेड़ के तरे मा बड़ा देव पूजा करबोगा-
माह बैशाख के मलक के मेला जाबो-
बड़ा देव के नाम जगा के हमार-
गोडवाना के मान आगे बढ़ाओगा-
माह बैशाख के पूर्णिमा बड़ा देव के पूजा करे जाबोगा...

Posted on: May 18, 2017. Tags: SAHETRAM KORBA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »