गांव में रोड नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कृपय
ग्राम पंचायत-कापानार, पुजारीपारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगेश कुमार बता रहे हैं उनके गांव में रोड कि बहुत समस्या है| बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है| उनके गांव के सरपंच ने गांव वाला से बोले थे कि गांव में रोड बनवा देंगे कर के परन्तु अभी तक बना नहीं है|
इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दियें गयें नंबरों पर बात कर के रोड बनवाने में मदद करें| संपर्क नंबर@7647836325, सचिव@7440645458.
Posted on: Jun 28, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD
रोजगार गारंटी योजना के तहत् काम कियें थे, उसका भुकतान नहीं हुआ है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-रायगुडी, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मुकुद कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में बिजली नहीं लगा है, बिजली नहीं होने से बहुत परेशानी होती है| अंधेर में रहना पड़ता है| इसके लिए उन्होनें सचिव सरपंच को बोले लेकिन अभी तक कार्यवाही नहीं करा पायें हैं, इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9390364411.
Posted on: Jun 28, 2022. Tags: BASTAR CG LIGHT LOHANDIGUDA MUKUND KASHYAP PROBLEM RAYGUNDI
पानी की समस्या है, नाला का पानी पीते हैं...
ग्राम पंचायत-कापानार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमारू कवासी बता रहे हैं, उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा के लोग नाला का पानी पीते हैं| जो इस समस्या से जूझ रहे हैं| निवासी सीताराम कश्यप का कहना है, पारा में पानी की समस्या को दूर करने के लिये आवेदन किये थे लेकिन कोई काम नहीं हुआ| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@7647836325, सचिव@7440645458, संपर्क नंबर@9479112771.
Posted on: Jun 28, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER
हमारे गाँव में हैंडपंप नहीं लगा है बताने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं कृप्या मदद करे...
ग्राम-पंचायत बाड़ेकर्मा नया पारा, ब्लाक-दरभा,जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़) से सिंग्रू कोरामी बता रहे है,की उनके नया पारा में एक बिजली का बोर लगा है लेकिन बिजली रहने पर वहां के लोगों को पानी मिलता है,जब बिजली नहीं होने पर पानी नहीं मिलता | नया पारा में कम से कम 12 व 13 घरो का बस्ती हैं जो लोगों को पानी की दिक्कत होता हैं|इसके लिए सरपंच व सचिव को शिकायत करने से हैंडपंप लगवा देंगे बोलते हैं पर नहीं लगा रहे है|इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिया गया नुम्बर से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करे|सरपंच@8103074418. सचिव@9406065401.
Posted on: Jun 28, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER
बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है...कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत-दामनाराज, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगलूराम नाग कि उनके गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क@9098854997, कलेक्टर@8458956694.
