Impact : सीजीनेट साथियों के मदद से गाँव में बिजली लग गयी है...
ग्राम-दादरीटोला, थाना, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से प्रीतमलाल प्रजापति बता रहे है, कि उनके गाँव में बिजली की समस्या थी | 2011 में खंभे लगाये गये थे| लेकिन केबल नहीं लगाया गया था| जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनके गाँव में बिजली गयी है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की : संपर्क नंबर@9522824525.
Posted on: Jul 26, 2019. Tags: IMPACT STORY MP PRITAMLAL PRAJAPATI REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : हैण्डपंप ख़राब था, नया पाईप लग जाने से सुधार हो गया है-
ग्राम, पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव बता रहे हैं| उनके घर के पास एक हैण्डपंप का पाईप फट गया था| जिसके कारण पानी की समस्या थी| उन्होंने हैण्डपंप सुधार के लिये संबंधित अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने समस्या को सीजीनेट में 11 जून 2019 को रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद जुलाई महीने में हैण्डपंप का सुधार हो गया है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7581013471.
Posted on: Jul 25, 2019. Tags: IMPACT STORY RAMESH PRASAD YADAV REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : 6 महीने से रुका विधवा पेंशन अब मिलने लगा है...
ग्राम-भूडूपानी, पंचायत-गोरगी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया बता रहे हैं| सोनमती को 6 महीने से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा था| जिसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच के पास में आवेदन किया| लेकिन सुनवायी नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को 5 जुलाई 2018 को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया | जिसके 3 महीने बाद से उनको पेंशन मिलने लगा है| इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@8462893262.
Posted on: Jul 24, 2019. Tags: CG IMPACT STORY JAGDEV PRASAD POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद राशन कार्ड बन गया है...
ग्राम-अजवईनबाह, पंचायत-तेलियापानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भईयालाल बता रहे हैं| उनका राशन कार्ड नहीं बन पा रहा था| जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद 20 जुलाई 2019 को उनकी समस्या हल हो गई| अब उनका राशन कार्ड बन चुका है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| संपर्क नंबर@9575248234.
Posted on: Jul 23, 2019. Tags: CG HEMSINGH MARKAM IMPACT STORY KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
Impact : 1 साल से काम का पैसा नहीं मिला था, संदेश रिकॉर्ड करने के बाद मिल गया है-
ग्राम-पोलमी, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं| सकरु नायक 7 हप्ते रोजगार गारंटी में काम किये थे| जिसका पैसा 1 साल से नहीं मिला था| अधिकारियो को आवेदन करने पर कोई कारवाही नही हो रही थी| तब उन्होंने 15 दिन पहले सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड कराया| जिसके बाद उन्हें 17 जुलाई 2019 को 1400 रूपया मिल गया है| और 1000 बाकि है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8720822286.
