बापू हमारे आंख के तारे, छोड़ चले हमें किसके सहारे...गीत

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश ) ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड्वारी से मनोज कुशवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
बापू हमारे आंख के तारे-
छोड़ चले हमें किसके सहारे-
जब बापू का जनम हुआ था-
सारी की सारी दुनिया हंसने लगी थी-
जब बापू को गोली लगी थी-
सारी-की सारी दुनिया रोने लगी थी-
जब बापू की अर्थी उठी थी-
सारी की सारी दुनिया पीछे पड़ी थी...

Posted on: Feb 03, 2018. Tags: MANOJ KUSHAWAH SONG VICTIMS REGISTER

नशा न करना मान ले कहना, प्यारे भाई बहना होगी बड़ी खराबी...नशा विरोधी गीत -

ग्राम-बनौली, तह्सील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से कौशल्या मंडावी एक नशा मुक्ति गीत सुना रही है:
नशा न करना मान ले कहना-
प्यारे भाई बहना होगी बड़ी खराबी-
होगी बड़ी बर्बादी-
दारु न पीना भैया पागल फिरोंगे तुम गाँव में-
भूखे मरेंगे बच्चे बीवी रहेगी इंतजार में-
बिकेगी कहना न कुछ कहना-
दर-दर टोकर खाना होगी बड़ी खराबी-
नशा न करना मान ले कहना...

Posted on: Jan 08, 2018. Tags: KOUSHALYA MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER

नशा न करना मान लो कहना प्यारे भाई बहना...नशा विरोधी गीत -

ब्लाक-गीदम, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से अंजू कौशल एक नशा मुक्ति गीत सुना रही हैं :
नशा न करना मान लो कहना प्यारे भाई बहना – होगी बड़ी खराबी-
दारू ना पीना भईया पागल फिरोगे तुम बाजार में – भूखे रहेंगे बच्चे बीबी रहेगी इंतजार में – भरी जवानी चौपट होगी हजम ना होगा खाना – होगी बड़ी खराबी...

Posted on: Nov 08, 2017. Tags: ANJU KAUSHAL SONG VICTIMS REGISTER

शिव शंकर के भजन लगाले जीवन सफल बनाले...भजन गीत

ग्राम-रक्सा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से उषा सिंह एक भजन गीत सुना रहे है:
शिव शंकर के भजन लगाले जीवन सफल बनाले-
या दुनिया के भवसागर म चेला गुरु बनाले गा-
सुना हो बहनी सुना हो भाई शिव ला गुरु बनाले-
या दुनिया के भवसागर म चेला गुरु बनाले गा...

Posted on: Nov 05, 2017. Tags: SONG USHA SINGH VICTIMS REGISTER

शिवा तेरी इन अदा ने दिल दीवाना कर दिया...भक्ति गीत -

ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से उषा सिंह एक भक्ति गीत सुना रही है:
शिवा तेरी इन अदा ने दिल दीवाना कर दिया-
एक तो तेरी बाली चोटी दूसरी चोटी बनी-
तीसरी गुन्गरालो लटो ने दिल दीवाना कर दिया-
एक तो तेरी हाथ छोटी दूसरी डमरू बनी-
तीसरी डमरू के डम से दिल दीवाना कर दिया-
शिवा तेरी इन अदा ने दिल दीवाना कर दिया...

Posted on: Oct 18, 2017. Tags: SONG USHA SINGH VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »