हमारें गांव में शौचालय अधूरा पड़ा है अधिकारी आवेदन पर ध्यान नहीं देते...कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत-बास्तानार, पटेल पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सूकोराम गावडे बता रहें है की उनकें गांव में शौचालय की समस्या है, योजना के तरफ से उनके नाम से शौचालय निर्माण के लिये आया था, जिस पर काम हुआ है लेकिन गड्ढा नही बनाएं है| जिसके कारण वे शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, उन्होंने इस संबंध में गाँव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया लेकिन लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सम्पर्क@6265204167, सरपंच@9479238029,9479054709, सचिव@9406073934.(181082) GT
Posted on: Oct 13, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLME CG GUHAR SUKORAM GAWDE TOILET
शौचालय का काम अधुरा है, बोलने पर कोई ध्यान नहीं देते है...
ग्राम+पंचायत-बडे किलेपाल02 ब्लाक-बास्तानार जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुधुराम कर्मा
पिता मांगडू बता रहें है कि शौचालय सही से नहीं बना है शौचालय का टंकी भी नहीं है| पैसो घोटाला किया गया है | उनका कहना है जिस समय शौचालय बना रहे थे तब मै अच्छे से बनाने के लिये बोला था लेकिन मेरा कोई नहीं सुना| अभी पुरे परिवार के लोग बाहर शौच करने जाते है बाहर शौच करने में बहुत दिक्कत होती है इसलिये सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारीयों से बात करके शौचालय बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@6265115350 सचिव नंबर@9406073904 C.E.O.नंबर@ 9406016762. (171899)
Posted on: Oct 09, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM BUDHRAM KARMA CG GUHAR TOILET
हमारे गांव में पिछले 5 साल से शौचलय अधूरा है, हमें मजबूरन जंगल जाना पड़ता है...
ग्राम पंचायत- दाबपाल, ब्लॉक- लोहांडीगुड़ा, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से परशुराम कश्यप बता रहे हैं कि उनके गांव में शौचालय निर्माण अधूरा हुआ है। कई घरों में केवल दीवार बनाई गई है लेकिन टंकी नहीं बना है। निर्माण कार्य 5 साल पहले शुरू हुआ था। लोगों को मजबूरन जंगल जाना पड़ता है। दिए हुए नंबर में बात कर के समस्या का समाधान करवाने में मदद करें। पीड़ित व्यक्ति- 7587335790, सरपंच- 8815621820, कलेक्टर- 8458956694, CEO-8889251366
Posted on: Oct 01, 2021. Tags: BASTAR CG DABPAL LOHANDIGUDA PARSURAM KASHYAP PROBLEM TOILET
हमारे गांव में आज तक शौचालय पूरा नहीं बना है, अधूरा बनाकर छोड़ दिये है, कृपया मदद करें...
छेरका बघेल, ग्राम पंचायत-बुरागांव, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, कि उनके गांव में शौचलय अधुरा पड़ा है जिसके कारण शौच के लिये बाहर जाना पड़ता है जिससे कोई दुर्जाघटना होने दर बना रहता है और बरसात के दिनों में बाहर नहीं जा सकते है इसके लिए गाँव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे, इसलिये साथी सीजीनेट स्वर के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7646939208, सीईओ@8889251366.
Posted on: Sep 05, 2021. Tags: BASTAR CG CHHERKA BAGHEL LOHANDIGUDA PROBLEM TOILET
गाँव में शौचालय अधूरा बनाकर छोड़ दिए हैं, जंगल में शौच करने में दिक्कत होती है, कृपया मदद करे...
ग्राम-गाँजोपारा, पंचायत- बड़े किलेपाल नंबर 3, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आनिल कुमार मांडवी बता रहे हैं कि उनके गाँव में 65 घरो का बस्ती है और सभी घरो में शौचालय अधूरा बनाकर छोड़ दिए हैं। दो साल होने को जा रहा है, कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। शौचालय नहीं होने के करण ग्रामीणों को बरसात के मौसम में जंगल जाकर शौच करने में दिक्कत होती हैं। इसके लिए सरपंच और सचिव को बताये हैं, पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं। संपर्क नंबर@8103357844. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694.

