आदर काठी लायो मुते मन कि बोयो...गोंडी गीत

ग्राम पंचायत-मेटापाल, जिला-दन्तेवाड़ा दक्षिण बस्तर (छत्तीसगढ़) से गाँव के निवासी सुखमनराम पोड़ीयाम एक गोंडी गीत सुना रहे हैं इस गीत का अर्थ है कि मेले में जब हम लोग जाते है तो किसी दूसरी जाति के लड़की को पसंद नहीं करना है उसे शादी नहीं करना है:
आदर काठी लायो मुते मन कि बोयो-
ओ यायो वे आवे निमिंगा के लायो-
या लिंगा के लायो या लिंगा के लायो...

Posted on: Oct 30, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में 3 हैण्डपम्प है 2 खराब, गंदा पानी पी रहे हैं, शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं...

ग्राम-चंदेनार (माडीपारा), जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी साथ में गाँव के साथी हेमचंद मंडावी, सुखराम मंडावी बता रहे है कि इनके गाँव में तीन हैण्डपम्प है जिसमे से 2 हैण्डपम्प ख़राब है और दोनों हैण्डपम्प में पाइप की समस्या है| इसके लिए इन्होने ग्राम सभा में शिकायत किये थे तो हो जायेगा बोल रहे थे लेकिन अभी तक नहीं हुआ है और ये इधर उधर नदी नाले और झरने का पानी पी रहे है और उसको पीने से लोगो सर्दी खांसी भी हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर इस समस्या को ठीक करने का अनुरोध करें | ताकि इनके गाँव में पानी की सुविधा हो सके| P.H.E.@9406469505, कलेक्टर@9179530000, संपर्क@9406455921.

Posted on: Oct 28, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

रेमा प्रेम कोछु न यो रेमा प्रेम कोछु...गोंडी गीत

ग्राम-बड़ेकमेली, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सरिता मरकाम, दीपिका तामो और लक्ष्मी तामो एक गोंडी सुना रहे है :
रेमा प्रेम कोछु न यो रेमा प्रेम कोछु-
कालुड़ो मलुड़ो नयेमानलो यो-
माया येपुर महिमा-
निजोरा जोन्कारा जोड़ी न रो यो-
जो न करा जोरी अलुड़ो मलुड़ो नयेमानलो यो...

Posted on: Oct 26, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में आंगनवाडी भवन तो है पर उसमें बिजली नहीं है शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...

सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-गंजेनार (पांडवपारा), जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से रूपलाल मरावी के साथ में गाँव की आंगनवाडी कार्यकर्ता सुकमती बघेल है जो बता रही है कि उनके आंगनवाडी में 16 बच्चे है पर वहां पर बिजली की कोई सुविधा नहीं है | इसके लिए इन्होने सरपंच के पास शिकायत की थी लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है तो इनकी मांग है कि आंगनवाडी में बिजली और मीटर लग जाये | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों पर बात कर दबाव बनाये ताकि इनके यहाँ आंगनवाडी में बिजली लग जाये : कलेक्टर@9179530000, सरपंच@7587210667. गाँव में संपर्क@9479016147.

Posted on: Oct 25, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के वार्ड क्रमांक 8 में 20 घर है पर एक भी हैण्डपम्प नहीं है शिकायत कोई सुनता नहीं...

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-गदापाल (पटेलपारा), जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से रूपलाल मरावी गाँव के साथी हिरमाराम मंडावी उन्हें बता रहे है कि गाँव के वार्ड क्रमांक 8 में 20 घर की बस्ती है और यहाँ पर एक भी हैण्डपम्प नहीं है और सारे लोग परेशान हैं | इसके लिए इन्होने ग्राम सभा में शिकायत भी किये और लिखकर भी दिए फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन कर दबाव बनाये ताकि इनके गाँव में हैण्डपम्प लग सके | कलेक्टर@9179530000, P.H.E. विभाग@9406333558. रूपलाल मरावी @8225027272.

Posted on: Oct 23, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »