लॉक डाउन के कारण फंसे हैं, देख नहीं सकते हैं, कृपया राशन दिलाने में मदद करें...

श्रमिक नगर, कोतमा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रविंद्र बता रहे हैं कि वे छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर चापा के रहने वाले हैं और लॉक डाउन के कारण फंस गये हैं वे दिव्यांग हैं देख नहीं सकते हैं जिस परिवार में रुके हैं उनके पास राशन कार्ड नहीं है जिसके कारण राशन नहीं मिल रहा है, उनका कहना है कि परिवार में भोजन की दिक्कत होती है इसलिये वे सीजीनेट के माध्यम से सरकार से अपील कर रहे हैं कि राशन उपलब्ध करायें जिससे लॉक डाउन में रह सकें: संपर्क नंबर@7805021763.

Posted on: Apr 05, 2020. Tags: ANUPPUR CORONA MP PDS RAVINDRA SONG VICTIMS REGISTER

राशन कार्ड नहीं होने से राशन नहीं मिलता है कृपया मदद करें जिससे लॉक डाउन रह सकें...

ग्राम-गोंटा, पंचायत-डभौरा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) लौरेस कुमार यादव बता रहे हैं कि उनके पास राशन कार्ड नहीं हैं और लॉक डाउन के कारण वे बाहर नहीं जा सकते हैं, लेकिन घर में राशन नहीं है जिसके कारण उनके परिवार को समस्या हो रही है जिसके कारण खेत में जाकर काम करने की स्थिती उत्पन्न हो रही है और एसा करने से लॉक डाउन का पालन नहीं हो सकेगा, खाद्यान वितरण अधिकारी का कहना जिसके पास BPL नहीं कार्ड है उनको राशन नहीं मिलेगा, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशन दिलाने में मदद करें : SDM@9754859545, रोजगार सहायक@7898070744. संपर्क नंबर@7566211659.

Posted on: Apr 05, 2020. Tags: CORONA LAURESH KUMAR YADAV MP PDS PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

गैस सिलेंडर के लिये आवेदन दिये हैं लेकिन आज तक नहीं मिला...

ग्राम पंचायत-मंदरी, ब्लाक-जवा, थाना-पनमार, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से इंद्रजीत बता रहे हैं कि उन्होंने गैस के लिये आवेदन फार्म भरा है लेकिन उनको गैस नहीं मिला है, जिसके कारण उन्हें खाना पकाने में दिक्कत होती है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8269723569.

Posted on: Apr 05, 2020. Tags: INDRAJEET MP PDS PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

राशन लेने जाते हैं तो वापस कर देते हैं...कृपया मदद करें-

ग्राम-पंचायत-घटेहा, थाना-जनेह, तहसील-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अजय कुमार माता बसंती देवी बता रहे हैं कि उनको राशन नहीं मिल रहा है, जिसके कारण दिक्कत हो रही है अधिकारी का कहना है पर्ची नहीं कटा है इसलिये नहीं मिलेगा, इस संबंध में अजय का कहना है कि जब पर्ची लेने जाते थे तब सर्वर नहीं चल रहा है कहकर वापस कर देते थे, उनके पास राशनकार्ड है, लेकिन राशन नहीं मिल रहा है इसलिये अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशन दिलाने में मदद करें: सचिव@8839715169, कोटेदार@7805968371. संपर्क नंबर@9516565848.

Posted on: Apr 05, 2020. Tags: AJAY KUMAR MP PDS PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

लॉक डाउन के कारण फंसे हैं राशन दिलाने में मदद करें...

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं कि कोरोना वायरस के कारण जो लॉक डाउन हुआ है उसमे रीवा जिले से 25 मजदूर महाराष्ट्र के पूना जिले के खंडे नगर कॉलोनी में फंसे हैं, ये जगह बाघरोली मार्ग पर है, उनको खाने के लिये राशन की समस्या हो रही है, जिस कंपनी में वे काम करते हैं उससे मदद नहीं मिल रही है, वे अपने गाँव आना चाहते हैं लेकिन लॉक डाउन के कारण नहीं आ सकते हैं इसलिये सीजीनेट के माध्यम से शासन से अपील कर रहे हैं कि राशन की व्यवस्था करें : संपर्क नंबर / संगम@9998281197, देवेंद्र@9518324266, 7389660917.

Posted on: Apr 05, 2020. Tags: CORONA JAGDISH YADAV MP PDS PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »