Impact: सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब समस्या का समाधान हो गया है...

ग्राम-हरद्वा,पंचायत-टेमनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सन्तु सिंह कोरी बता रहें हैं कि उनका राशन टोकन निरस्त हो गया था, कई बार शिकायत किये लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें थे| फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनका राशन टोकन जुड़ गया| संपर्क@8964095196,

Posted on: Apr 24, 2021. Tags: IMPACT JAVA MP RATION REWA SANTUSINGH KORI TOKAN

स्वास्थ्य स्वर : उल्टी होने का घरेलू उपचार...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल नीबू का औषधि उपयोग बता रहे हैं, उल्टी होने पर नीबू का आधा टुकड़ा लेवें और उसका रस निकाल लें और धनिया पाउडर एक चम्मच लेकर गुनगुना कर लें और नीबू के रस में मिला लें और थोड़ा सा शक्कर लेलें और इस सब को अच्छे से मिलाकर पीने से उल्टी में लाभ मिलता है| संबंधित जानकारी के लिये दिये नम्बर @982604001.पर संपर्क कर सकते हैं (AR)

Posted on: Apr 08, 2021. Tags: CG EDARNATH PATEL KHELTH KORIA

स्वास्थ्य स्वर : रुधिर विकार पित कफ ह्रदय रोग का घरेलू उपचार...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल नरसल पौधे का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, जानकारी के लिये संदेश सुने, अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Apr 08, 2021. Tags: CG HELTH KEDARNATH PATEL KORIA

स्वास्थ्य स्वर : कुत्ता काटने पर घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल कुत्ते के काटने पर विष नष्ट करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, आक, अकवन या मदार के दूध और लाल मिर्च पाउडर एक चम्मच लें, दोनों को मिलाकर कुत्ता काटने वाले स्थान पर लगा देवें, इससे विष का प्रभाव नष्ट हो जाता है, दूसरा उपचार कसौंदी के जड़ को पीस कर रस निकाल लें और साफ कर छान लें, 5 ग्राम सुबह-सुबह सेवन करें| 5 से 6 दिन तक पिलायें, इससे विष का प्रभाव नष्ट हो सकता है| संबंधित विषय पर पूरी जानकारी लेने के बाद नुस्खा प्रयोग करें : संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Mar 31, 2021. Tags: CG HELTH KEDARNATH PATEL KORIA

स्वास्थ्य स्वर : आँखों से पानी आना और जलन का घरेलू उपचार...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल आँखो से संबंधित रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, गोरख मुंडी के पके हुये 4 फल लेकर सुबह खाली पेट पानी के साथ सेवन करें| आँखों से पानी आना, जलन जैसी समस्या में आराम मिल सकता है| संबंधित विषय पर और जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Mar 30, 2021. Tags: CG HEALTH KEDARNTH PATEL KORIYA

« View Newer Reports

View Older Reports »