जंगलो में उपलब्ध वनौपज सामग्री जिसका सयम रूप से इसका उपयोग किये जाते...
ब्लाक-छिन्दगढ़, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से राजू राणा और उनके साथ है जिला सुकमा के अंतर्गत आने वाले ग्राम – होलेर के निवासी ‘अंत राम नाग’ बता रहा है जिनका गाँव छिन्दगढ़ से करीब 30 किलोमीटर दूर जंगल किनारे पर स्थित है, बताया जा रहा है. जंगलो में उपलब्ध वनौपज सामग्री जिसका सयम रूप से इसका उपयोग किया जा रहा है, जैसे लकड़ी, महुवा, पान-पत्तल, कन्द-मूल फल-फुल आदि का इस प्रकार की सामग्री एकत्रित में किसी प्रकार कई कोई समस्या नही है अपनी जरुरत की चीजे को संग्रह कर ला कर उपयोग करते है. इस प्रकार से सुदूर इलाकों के ग्रामीण अपनी जीवन निर्वाहन करते है.
Posted on: Nov 05, 2019. Tags: RAJU RANA SONG SUKMA CG VICTIMS REGISTER
हैण्डपंप से गंदा पानी निकलता है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
गाँव-पेद्दा किसोली, पंचायत-इजराम, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से मुचाकी गंगा, मडकम नंदे, सोडी शांति, सोडी दूले और सोडी सोमे बता रहे हैं, गाँव में हैण्डपंप खराब है, लोग नदी का पानी पीते हैं, जिससे बीमार पड़ते हैं, हैण्डपंप से मिट्टी मिला पानी निकलता है, इस समस्या को लेकर उन्होंने सरपंच के पास कई बार आवेदन किया लेकिन अभी तक कोई सुनावाई नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद करने की अपील कर रहे हैं, दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : तहसीलदार@9406159948. मुचाकी गंगा@9406437187.
Posted on: Oct 08, 2019. Tags: CG MOHAN YADAV PROBLEM SUKMA
भक्ति गीत : मना के लाबो जी मना ले लाबो न, लाला लंगुरवा ला मना के लाबो जी...
ग्राम-तालदेवरी, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कुश कुमार एक गीत सुना रहा है:
मना के लाबो जी मना ले लाबो न-
लाला लंगुरवा ला मना के लाबो जी-
मना के लाबो चला लाला लंगुरवा ला-
रामचंद्र के भगत मयारू-
माई के दुलरवा ला मना के लाबो-
त्रिशूल, धनुषवा के मन नही आवे-
मन नही आवे लंगुरवा मन नही आवे-
मना के लाबो जी मना ले लाबो न-
लाला लंगुरवा ला मना के लाबो जी...
Posted on: Oct 03, 2019. Tags: KUSHKMAR RAIGARH CG SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में स्कूल नही होने के कारण, छोटे-छोटे बच्चे परेशानिया झेल रहे है... कृपया मदद करे-
के एम् भाई ग्राम मक्कापुरवा, पंचायत-गारब, ब्लाक-मैथा, जिला-कानपूर (उतरप्रदेश) से सीमा बता रही है स्कूल की समस्या जो गाँव के बच्चें पढाई करने के लिए बहुत ही दूर जाना पढता है आजादी के 75 साल बाद भी इस गाँव में अभी तक स्कूल बनाने का स्वीकृति नही किये जिसे लोगो को परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है |बताया जा रहा है कई ऐसे समस्याएं है यह पर जो सरकार अनदेखा कर रहे है| इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को मदद की अपील कर रहे है. DM@9454417553. CDO@9454465006. SDM@9454416411.
Posted on: Sep 21, 2019. Tags: KANPUR KM BHAI SONG UP VICTIMS REGISTER
खुशिया मनाइये कि आप आजाद हैं...कविता-
कानपूर (उत्तर प्रदेश) से के एम भाई स्वतंत्रता दिवस की शुभकानायें देते हुये, एक कविता सुना रहे हैं :
खुशिया मनाइये कि आप आजाद हैं-
आपका लोकतंत्र आजाद है-
राम भी आजाद है और मुल्ला भी आजाद है-
पंडित और चमार भी आजाद है-
सफ़ेद लिबाज में लूट भी आजाद है-
इंटरनेट के साथ भूख भी आजाद है...
