कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानियां...गोंडी भाषा में-

राजोंतिन मंडावी और कन्हैयालाल केवट कोरोना से बचने के लिए गोंडी भाषा में बता रहे है कि कोरोना बीमारी से बचने के लिए हम लोगो को हमेशा साबुन से हाथ धोना चाहिए बगैर साबुन से हाथ धुले खाना नहीं खाना चाहिए | बाहर घूमते समय हमेशा मुंह नाक को मास्क या उरमाल बांधकर ही बाहर निकले | अगर कोई लक्षण जैसे खांसी, बुखार, जैसे लक्षण दिखाई दे तो तुरंत पास के अस्पातल में जाए |

Posted on: Apr 20, 2020. Tags: GONDI CORONA KANHAIYALAL KEWAT RAJONTIN MANDAVI

Impact : रहने खाने की समस्या हो रही थी, अब समस्या हल हो गयी है...

बाघोली खंडे नगर, पुणे (महाराष्ट्र) से राहुल यादव बता रहे हैं कि वे वहां काम करते हैं और अभी लॉक डाउन के कारण काम बंद हो गया है जिसके कारण फंसे हैं, उनको रहने खाने की समस्या हो रही थी, सांथ में 25 लोग है जिसमे बच्चे भी शामिल हैं, सभी रीवा जिले के निवासी हैं, अब उन्हें रहने खाने की सुविधा हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: राहुल यादव@9527299894, सुनील यादव@9998281197.

Posted on: Apr 16, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY MH MUMBAI PARWATI KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

Bultoo (Bluetooth) Radio on Corona in Hindi : 14th April 2020...

श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं कन्हैयालाल और रजोंतीं मंडावी| इस रेडियो कार्यक्रम में आज देश में फैले महामारी के बारे में बताते हुये, जागरूकता संदेस दिया जा रहा है इसमे लोग गीत गा रहे हैं और आज कोरोना महामारी से बचने के लिये क्या करना है इस पर चर्चा कर रहे हैं साथ इन संदेसो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं|

Posted on: Apr 14, 2020. Tags: BULTOO RADIO KANHAIYALAL KEWAT RAJWANTI MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER

कम्पनी काम का पैसा नहीं दे रही है और शासन से भी मदद नहीं मिली है...मदद की अपील-

कला शंकर, पोस्ट-मुंडवा, पुणे (महाराष्ट्र) से दलप्रताप प्रजापति बता रहे हैं वे रीवा जिले के रहने वाले हैं और वहां लॉक डाउन में फंसे हैं, वे सिरके कम्पनी में मजदूरी का काम करते हैं जिस कम्पनी में वे काम करते हैं वहां से उनको काम का पैसा नहीं दिया जा रहा है और शासन से भी कोई मदद नहीं मिल पायी है जिसके कारण रहने खाने की समस्या हो रही हैं, लॉक डाउन के कारण बाहर भी नहीं जा सकते हैं इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियो से संपर्क रहने खाने की सुविधा कराने और मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर दल प्रताप प्रजापति@7067226342, अमृतलाल प्रजापति@8624051691. (164783

Posted on: Apr 14, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH MUMBAI PARWATI KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

लॉक डाउन में फंसे हैं खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें...

पुलिश हेड क्वाटर, कंडीगई, यूनिवर्सिटी, ताम्ररम, चेन्नई सेन्ट्रल (तमिलनाडु) से संतोष कुमार और संजय कुमार बता रहे हैं वे चेन्नई में लॉक डाउन में फंसे हैं, वे बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं, जो पैसा था उसका उपयोग हो चुका है उन्हें खाने की समस्या हो रही है, उनके सांथ कई लोग है जो अलग अलग जगह से हैं, सभी मजदूरी का काम करते हैं, वे सभी सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की सुविधा कराने में मदद करें, जिससे लॉक डाउन का पालन करते हुये जीवन जी सकें: संपर्क नंबर/ संतोष कुमार@8120600165, हीरालाल कश्यप@7879582638. (164762)

Posted on: Apr 14, 2020. Tags: CHENNAI CENTRAL CORONA PROBELM PARWATI KEWAT SONG TAMILNADU VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »