Impact: Got our due wages from Govt after report on CGnet Swara, thanks...
कैलाश सिंह पोया ग्राम-देवरी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे है कि उनके गाँव में आवारा मवेशियों के लिए गर्मी के मौसम में पीने के पानी की व्यवस्था के लिए सरकार द्वारा ताला बाँध का निर्माण किया गया था उसमे शिवकुमार, राजकुमार, जवाहिर और उनके अन्य साथियों ने काम किया था लेकिन उनका मजदूरी बार बार अनुरोध करने पर भी भुगतान नहीं किया गया था जिसकी शिकायत उसके बाद उन्होंने सीजीनेट स्वर में किया उसके बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियों से बात की और सभी काम करने वालों को मजदूरी भुगतान मिल गया है| वे सभी लोग खुश है| इसलिए सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. पोया@9753553881.
Posted on: Aug 17, 2018. Tags: IMPACT KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
हाय रे-हाय रे सुगा मया में झन भूलो भाई...कर्मा गीत
ग्राम-देवरी, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कर्मा गीत सुना रहे है:
हाय रे-हाय रे सुगा मया में झन भूलो भाई-
मया फास गला ला फसाई रे मया में झन भूलो भाई-
येही समाया में भाई खेली कूदी लेबे रे-
मया फास गला ला फसाई रे मया में झन भूलो भाई-
नाने पाने खेल गवाया जवानी में सोहे-
मया फास गला ला फसाई रे-
हायरे-हायरे सुगा मया में झन भूलो भाई...
Posted on: Aug 14, 2018. Tags: CG KAILASH SINGH POYA KARMA SONG SONG SURAJPUR SURGUJIHA VICTIMS REGISTER
हे रावन राजा बड़े बलवाना सुरपुर में करथे पयाना...कर्मा गीत-
ग्राम-देवरी, थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
हे रावन राजा बड़े बलवाना सुरपुर में करथे पयाना-
इंद्रो हर पानी ढोवे देवता मन घड़ा मांजे-
पवन तो बहरे अंगना रे तीन लोक लागीके रवाना-
शिवा मुनी पावे बचना रे, तीन लोक लगी के रवाना-
कै टीना पानी भरे, कै टीना घड़ा मांजे-
कै दिन बहारे अंगना रे, तीन लोग लागीके अंगना...
Posted on: Aug 11, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA KARMA SONG SURAJPUR CHHATTISGARH VICTIMS REGISTER
होह रे ये हो महुआ रे छोटे-छोटे कोने लगाये बिजउरा हो...कर्मा गीत
ग्राम-देवरी, थाना-चन्दौरा, तहसील+ब्लाक-परतापुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कर्मा गीत सुना रहे है:
होह रे ये हो महुआ रे छोटे-छोटे कोने लगाये बिजउरा हो-
कोने लगावे आमा अमेलिया महुआ रे छोटे-छोटे-
कये दिन लगावे भाई आमा तो अमेलिया-
कये दिन लगाये बिजउर हो महुआ रे छोटे-
बईगा लगावे भाई आमा अमेलिया हो-
बेगिन लगावे जोड़ा लिम हो महुआ रे छोटे...
Posted on: Aug 10, 2018. Tags: CG KAILASH SINGH POYA KARMA SONG SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में आदिवासी दिवस मनाएंगे, क्या उस दिन सभी जिलो में छुट्टी है? हमारे जिले में नही है...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं, कि उनके गांव में 9 अगस्त 2018 को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमे वे सभी को शामिल होने और आदिवासी विचारधारा को सुनने के लिए आमंत्रित कर रहे है, वे कह रहे हैं की वहां पर विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने आस-पास के सभी गांव से लोग आएंगे, इस संबंध में उन्होंने सुना है कि सभी जिलो में विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में सरकारी अवकाश दिया गया है, क्या यह सही है लेकिन उनको जो जानकारी है उसके अनुसार उनके जिले में कोई सरकारी अवकाश विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में नही दिया गया है, इसलिए लोगो को जानकारी होना चाहिए | कैलाश सिंह पोया@9753553881
