गांव में वैद्य वनों से जड़ी बूटी का उपयोग कर इलाज करते हैं-
ग्राम पंचायत-माली पदर, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से भान साहू गांव के वैद्य मायाराम से चर्चा कर रहे हैं| वे बात रहे हैं| जब गिरकर किसी का पैर टूट जाता है| या कोई भी दिक्कत होती है| चोट लगाने से खून बहने लगता है| तो वे जंगल से जड़ी बूटी का उपयोग कर इलाज करते हैं| वे औषधियों का नाम नहीं जानते केवल पहचनते हैं, और वनों से तलासकर उपयोग करते हैं | साथ दूसरो को भी दवा देते हैं|
Posted on: Apr 22, 2019. Tags: BHAN SAHU CG DARBHA JAGDALPUR SONG STORY VICTIMS REGISTER
गांव में पानी की समस्या है, पारा के लोगो को 1 किलोमीटर दूर पानी के लिये जाना होता है-
ग्राम-तोपर, पंचायत-मौली पदर, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से मायाराम नाग बता रहे हैं| उनके गांव में पानी की समस्या है| गांव में स्कूल के पास दो बोरिंग है| जिसमें आस पास के सभी पारा के लोग पानी लेने आते हैं| उन्हें 1 किलोमीटर दूर आना होता है| कुछ पारा 2 किलोमीटर की दूरी पर भी हैं| जिससे लोगो को दिक्कत होती हैं| उन्होंने इसके लिये कई बार आवेदन दिया| जिस पर बूटी पारा में बोरिंग किया गया| लेकिन सफल नहीं हुआ| उनका कहना है, दूसरे पारा में जहां पानी निकल सकता हैं| वहां बोरिंग कर बाकी पारा में पानी दिया जाये| जिससे पानी की सुविधा हो सके| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@7049848611, कलेक्टर@07782222693. संपर्क नंबर@7587361407.
Posted on: Apr 22, 2019. Tags: CG DARBHA JAGDALPUR MAYARAM NAG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER
अवनी भरिला सेंदुर भरे ते- चेगिला भुवा रोला...हल्बी विहाव गीत-
ग्राम-कटेनार, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से भान साहू गांव के साथी के साथ हल्बी बोली में एक विहाव गीत सुना रहे हैं :
अवनी भरिला सेंदुर भरे ते-
चेगिला भुवा रोला-
से चेगिला भुवा रोला-
हे डाडीला भुवा, बोड़ा राली-
सड़े हरदी लगाई दे-
माचे बाऊ डाचे गाई दे...
Posted on: Apr 21, 2019. Tags: BHAN SAHU CG DARBHA JAGDALPUR SONG
साल भर से निराश्रित पेंशन के लिये आवेदन कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-मुनगा, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से पार्वती बता रही हैं| उन्हें निराश्रित पेंशन नहीं मिल रहा है| उन्होंने इसके लिये सरपंच के पास आवेदन किया था| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| उनका बेटा शारीरिक रूप से कमजोर है| काम नहीं कर पाता| जिससे उन्हें जीवन यापन करने में दिक्कत होती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर निराश्रित पेंशन दिलाने में मदद करें : सरपंच@9340762949, CEO@7861287308. संपर्क नंबर@7648058774.
Posted on: Apr 21, 2019. Tags: BHAN SAHU CG DARBHA JAGDALPUR PENSION SONG VICTIMS REGISTER
दन दन चो दनी रे आया मोचो बस्तर आय...हल्बी गीत-
ग्राम-गुमडापाल, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से भगत एक हल्बी गीत सुना रहे हैं :
दन दन चो दनी रे आया मोचो बस्तर आय-
तेमरू खुरलू सरगी लता, करंजी खिरीच बेडा खोता-
डिगुक नेको राय-
दन दन चो दनी रे आया मोचो बस्तर आय-
हाट बजार कायें बोले मंजनी सीतो राय...
