गाँव में पानी की समस्या है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...कृपया मदद करें-

ग्राम-बरपट्टीनगरं, पंचायत-रायगूडेम, तहसील-कुकनर, जिला-वेस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से कनिति राजू बता रहे हैं| हम 15 सालों से यहाँ रह रहे हैं| हमारे गॉंव में 30 घर है, गाँव में पीने के पानी की सुविधा नहीं है| गाँव के लोग नदी का पानी लाकर उपयोग करते हैं| नदी का गंदा पानी पीने से लोग बीमारी पड़ते है| समस्या के निराकरण के लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन अभी तक उस पर कोई काम नहीं हो रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबर पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : विधायक@9849855444. संपर्क नंबर@7995794546.

Posted on: Jul 30, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH PODIAM NARENDRA PROBLEM WEST GODAVARI

गाँव में स्कूल नहीं है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-बोनागिरी, पंचायत-गनापारम, तहसील-कुकनूर, जिला-वेस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से मडकाम गंगा बता रहे हैं| हम 20 साल से गाँव में रह रहे हैं| गाँव में स्कूल नहीं है| गॉंव में 20 घर है, और 30 बच्चे हैं| उन्हें 5 किलोमीटर दूर पढाई करने जाना पड़ता है| उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन दिया, लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर गाँव में स्कूल बनवाने में मदद करें : सरपंच@9948429909. विधायक@9849855444. संपर्क नंबर@9866542162.

Posted on: Jul 30, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH EAST GODAVARI NARAYANA SONG VICTIMS REGISTER

जड़ी बूटी के बारे में जानकारी देकर बीमारी से लोगो को बचाया जा सकता है...

चिंतूर मंडल, जिला-ईस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश) से जमाल खान बता रहे हैं| वे आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं| आदिवासी इलाके में जडीबुटी का उपयोग कर लोगो का इलाज करते हैं| सर्प काटने पर लोग उनके पास इलाज के लिये आते हैं| उनके पास 200 से 300 रोगी आते हैं| वे उनका निःशुल्क इलाज करते हैं| उनका कहना है| यदि आदिवासियों को जड़ी बूटियों के बारे में ट्रेनिग दिया जाये| और औषधीय पौधे लगाये जाये तो उसे इलाके लोगो को लाभ मिल सकता है| यदि किसी को निम्न रक्तचाप की समस्या हो तो वे 2 लौंग, 2 इलायाची और तुलसी का पत्ता मिलाकर पीसकर पानी में मिलाकर दिन में चार बार सेवन करे, लाभ हो सकता है| संपर्क नंबर@7997175626.

Posted on: Jul 22, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH EAST GODAVARI JAMAL KHAN SONG VICTIMS REGISTER

ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ वापस जाने का मिला मौखिक निर्देश...कृपया मदद करें-

ग्राम-कुतुर, पंचायत-तुम्मला, मंडल-चिंतूर, जिला-ईस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश) से एस के हनीफ ग्रामवासियों से चर्चा कर रहे हैं| निवासी मडकाम कौशल्या और ग्रामीण बता रहे हैं, कि हमारे गाँव में रेवेनयु सेक्रेटरी ग्रामीणों को बोल रहे हैं, जो छत्तीसगढ़ से आन्ध्र प्रदेश में आकर बसे हैं| वापस छत्तीसगढ़ चले जायें| छत्तीसगढ़ सरकार को लिखित सूचना दिये हैं| उक्त बाते चिंतूर राजस्व विभाग ने गाँव के सचिव के माध्यम से ग्रामीणों के बीच सुनाया गया है| उन्हें जल्द छत्तीसगढ़ वापस जाने का मौखिक निर्देश दिया गया है| ग्रामीण काफी भयभीत हैं| उनका कहना है| हमें वापस नहीं जाना है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरो पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : तहसीलदार@7331179018. संपर्क नंबर@9492432351.

Posted on: Jul 16, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH EAST GODAVARI PROBLEM SHAIKH HANIF

लवर्रई लवर्रवो पीके, निमा पेटसो कोयें किलो पीके...गोंडी गीत-

ग्राम-नरसिंग पेटा, पंचायत-उटनूर, जिला-ईस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश) से एस के हनीफ एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
लवर्रई लवर्रवो पीके, निमा पेटसो कोयें किलो पीके-
मावन वईया डिंजोरो अलसी-अलसी वईया गी-
पिर्की-पिर्की उढो वाकिन-
माउवा पिर्की-पिर्की मुगिर्र मियेगा में-
मवा रिंजेरो-
उदी गंगा वईया रो डागिले ने...

Posted on: Jul 14, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH EAST GODAVARI GONDI SK HANIF SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »