हैण्डपंप ख़राब होने से पानी की समस्या है...कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत-ढोडरीपाल, खोदरागुडा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मालती कवासी बता रहे हैं उनके गांव के खोदरागुडा पारा में हैंडपंप है,उसमे 3 साल से आयरन पानी निकलता है, वहां के लोग नदी का पानी पी रहें है, नदी का पानी पीने से लोग बीमार भी पड़ जाते है 15 घर का बस्ती है, इसके लिए उन्होंने पंचायत और जनपद पंचायत में शिकायत किए थे लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप सुधार कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7804035149, सरपंच@9301714816, सचिव@9406109008.

Posted on: Jun 09, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

हमारे गाँव में पानी कि दिक्कत होता है बताने पर भी ध्यान नहीं दे रहे है कृप्या मदद करे-

ग्राम पंचायत-थेरातगड रेंगावारा,ब्लॉक-दरभा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़)से डोरा कवासी बता रहे है कि उनके गाँव में 14 घरों का बस्ती है जो लोगों को पानी कि बहुत दिक्कत होता है,एक किमी.दुर से नाला का पानी पीना पड़ता है,गर्मी के दिनों में नाला का पानी सुख जाता है तो उनको पानी मिलना बहुत दिक्कत होता है,ग्रामीणों का कहना है कि सरकार कि और से 14 घर परिवार वालो के लिए एक हैण्डपंप या बोर लगा दिया जाये तो लोगों के लिए मदद हो सकता है,

Posted on: Jun 09, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

हमारे गाँव में पानी कि बहुत दिक्कत होता हैं, बताने पर भी ध्यान नहीं दे रहे है, कृपया मदद करे-

ग्राम पंचायत-नेलेबोंदे बोदेनार नयापारा, ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बंडीराम कवासी बता रहे है कि उनके नया पारा में 4 घर के परिवार है, जो लोगों को पानी कि बहुत दिक्कत होता है,वहां ग्रामीण अपने खेत से कुआ बनाकर पिने कि पानी का उपयोग करते है, खेत का पानी पिने के कारण कई लोग बीमार पड़ते है| इसके लिए सरपंच व सचिव से आवेदन किये पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है, इसीलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद कि अपील कर रहे है कि दिया गया नंबरों से बात कर उनकी समस्या का समाधान कराने कि मदद करे|संपर्क नंबर@7723892520 सरपंच@8839026096 सचिव@7999968715.

Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

पारा में पानी की समस्या है, निवासी दूर से पानी लाते हैं...

ग्राम पंचायत-कटेनार, राउतपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मी सेठीया बता रहे हैं गाँव में पानी की समस्या है, गर्मी के दिनों में पानी नहीं मिलता है, पहले वे नाले से पानी लाते थे, अब बोर बन गया लेकिन गर्मी के दिनों में पानी नहीं निकलता है| उन्होंने इस संबंध में सचिव सरपंच के पास अपनी बात को रखा लेकिन इस पर कोई काम नहीं होता है| इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7067830556, सरपंच@9399311762, सचिव@9479278597.

Posted on: Jun 07, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

गांव में पानी की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें-

ग्राम-कोयली, पंचायत-हलवा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दशरू बघेल बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है, गांव में आंगनबाड़ी व प्राथमिक शाला है, वहां सौलर लगा है, लेकिन व भी कई दिनों से खराब है| गांव के लोगों ने मिलकर कुआँ बनाये हैं वहीं से वर्तमान से पानी पीते है, परन्तु गरमीयों के दिनों में वहां भी पानी सुख जाता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है, गर्मी के दिनों में छुआ से पानी लाना पड़ता है| बहुत परेशानी होती है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सरपंच@9407669833, सचिव@9406109008, संपर्क नंबर@8839499930.

Posted on: Jun 07, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »