पंचायत के ओर से नाली निर्माण में मजदूरी किया जिसका भुगतान आज तक नहीं हुआ है, मदद करें...
लोहरापारा, ग्राम पंचायत-अलवा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से सोनाधर कश्यप बता रहे हैं कि उन्होंने पंचायत के तरफ से हो रहे नाली निर्माण के लिए काम किया था लेकिन उसकी मजदूरी भुगतान आज तक नहीं हुआ है। उनके गाँव से 15-16 लोगों ने 12 दिन काम किया जिस में से सब को केवल रु.300 मिला है। जो नए सरपंच हैं वे कहते हैं कि पंचायत के पास पैसा नहीं है।
Posted on: Aug 07, 2022. Tags: ALWA BASTAR CG DARBHA PAYMENT PROBLEM SONADHAR KASHYAP WAGES
हमारे गाँव में रोड की समस्या है आने जाने में दिक्कत होती है…मदद की अपील-
ग्राम-कोटापारा,पंचायत-पकनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मासाराव मांडवी बता रहे है, उनके गाँव में रोड की समस्या है, 10 किलोमीटर रोड नहीं बना है, जिससे आने जाने में दिक्कत होती है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन किया लेकिन इस पर कोई कारवाही नहीं हुई इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो अपील कर रहे हैं, कि दिए गये नंबर पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे: सम्पर्क मासाराव@6265315987, सरपंच@6260458974, CEO@8959393222.
Posted on: Aug 07, 2022. Tags: CG DARBHA MANDAVI MASARAV PROBLEM ROAD
पंचायत के ओर से नाली निर्माण में मजदूरी किया जिसका भुगतान आज तक नहीं हुआ है, मदद करें...
ग्राम पंचायत-ढोडरीपाल, स्कूलपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से महेंद्र जी बता रहे हैं पंचायत के तरफ से हो रहे नाली निर्माण के लिए काम किया था लेकिन उसकी मजदूरी भुगतान आज तक नहीं हुआ है। उनके गाँव से 15-16 लोगों ने 12 दिन काम किया जिस में से सब को केवल रु.300 मिला है। जो नए सरपंच हैं वे कहते हैं कि पंचायत के पास पैसा नहीं है|संपर्क नंबर@8817732439, सरपंच@9301714816, सचिव@94061019008.
Posted on: Aug 03, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA DHODRIPAL MAHENDRA PAYMENT PROBLEM
रोड नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आने जाने में दिक्कत होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-बीसपुर, भजरपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सहदेव कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है, ग्रामीणों को आने जाने में दिक्कत होती है, और बीमारी होने से हॉस्पिटल ले जाने में दिक्कत होती है। गाँव तक एम्बुलेंस नहीं आ पाता। उनका कहना है कि अधुरा सीसी रोड पूरा बन जाना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं| संपर्क नंबर@8305733570, सरपंच@9691410078, सचिव@9406286648, सीईओ@9406166884, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Aug 03, 2022. Tags: BASTAR BISPUR CG DARBHA PROBLEM ROAD SAHDEV KASHYAP
हैंडपंप खराब हैं, लाल रंग पानी निकलता है, कृपया मदद करें-
ग्राम-कुटुमसर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मिट्टूराम नाग जी सीजीनेट के श्रोताओं को बता रहे हैं कि उनके गाँव में पानी की समस्या है| हैंडपंप एक ही है और हैंडपंप भी खराब है| हैंडपंप से लाल रंग का पानी निकलता है| जो की सेहत के लिए ठीक नहीं है| ग्रामवासी पानी के लिए दूसरे मोहल्ले में जाते हैं| और पीने का पानी लेकर आते हैं| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@9407629328,सरपंच@9479137907, सचिव@9407900816.
