कम्पनी काम का पैसा नहीं दे रही है और शासन से भी मदद नहीं मिली है...मदद की अपील-

कला शंकर, पोस्ट-मुंडवा, पुणे (महाराष्ट्र) से दलप्रताप प्रजापति बता रहे हैं वे रीवा जिले के रहने वाले हैं और वहां लॉक डाउन में फंसे हैं, वे सिरके कम्पनी में मजदूरी का काम करते हैं जिस कम्पनी में वे काम करते हैं वहां से उनको काम का पैसा नहीं दिया जा रहा है और शासन से भी कोई मदद नहीं मिल पायी है जिसके कारण रहने खाने की समस्या हो रही हैं, लॉक डाउन के कारण बाहर भी नहीं जा सकते हैं इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियो से संपर्क रहने खाने की सुविधा कराने और मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर दल प्रताप प्रजापति@7067226342, अमृतलाल प्रजापति@8624051691. (164783

Posted on: Apr 14, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH MUMBAI PARWATI KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

समस्या हल कराने में सफलता मिली, अब गली चौराहों में गंदगी नहीं है...

सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई से मोहन राघवन बता रहे हैं कि उन्होंने मोबाईल सत्यग्रह ऐप से एक प्रोब्लम हल कराने के लिये लिया था, जो मध्यप्रदेश राज्य के अनूपपुर जिले जेतहरी तहसील से थी, वहां पर गली चौराहों में गंदगी थी, कूड़ा पड़ा था, जिसे साफ कराने के लिये बबलू राठौर प्रयास कर रहे थे लेकिन काम नहीं होने पर उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, इस समस्या को लेकर मोहन राघवन ने शिकायत कर्ता बबलू से बात की सारी जानकारी ली उसके बाद अधिकारी से संपर्क किया और पूरा मामला बताया उसके बाद अधिकारी काम कराने का अस्वासन दिये और दूसरे दिन कर्मचारी आकार वहां पर सफाई कर दिये, इस बात की पुष्टि बबलू राठौर द्वारा कर दी गयी है, समस्या हल हो गयी है, इस तरह से मोबाईल सत्याग्रह के माध्यम से और मोहन राघवन के प्रयासों से उन्हें मदद मिली|

Posted on: Apr 14, 2020. Tags: MH MOHAN RAGHVAN MUMBAI SONG STORY VICTIMS REGISTER

स्वच्छता के लिये शौचालय जरूरी है लेकिन अधूरे पड़े शौचालय...

मुंबई से मधुरा राने जो सेंट जेवियर्स कॉलेज की छात्रा हैं वे बता रही हैं कि उन्होंने सीजीनेट से एक संदेश लिया था जो छत्तीसगढ़ राज्य के चेरम गाँव से शौचालय की समस्या को लेकर था, गाँव में कुल 260 शौचालय बनाने थे जिसमे लगभग 80 शौचालय नहीं बने हैं, इस संबंध में राजू सोरी बता रहे हैं गाँव में जो शौचालय बने हैं उनमे दरवाजे नहीं हैं, ढक्कन नहीं लगा है और वेबसाइट पर दो – तीन शौचालय जो पूरा बना है उसी का फोटो डालकर बता दिया गया है कि गाँव में पूरा काम हो चुका है| सचिव बोले दो तीन शौचालय बचा है बाकि पूरा हो गया है, 10 दिन बाद राजू से बात करने पर पता चला कोई काम नहीं हो रहा है, दोबारा सचिव से बात करने पर सचिव गुस्से से बोले इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, उसके बाद राजू से बात हुई और उन्होंने बताया ये समस्या उन्होंने सीधे सीजीनेट में रिकॉर्ड किया है अधिकारी को नहीं बताया तो अब वे सचिव के पास आवेदन करेंगे उसके बाद काम होगा| इस प्रकार से समस्या के निराकरण के लिये एक अच्छा प्रयास किया गय|

Posted on: Apr 08, 2020. Tags: MADHURA RANE MH MUMBAI SONG STORY VICTIMS REGISTER

प्रयास गाँव से जुड़ी समस्याओं को हल कराने की...

मुंबई से अदिती कुलकरनी बता रही हैं कि उन्होंने सीजीनेट स्वर के मोबाईल सत्याग्रह ऐप से एक संदेश उठाया था, जो छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के मनिकोंटा पंचायत के पेंदाकुर्ती गाँव से है, राशनकार्ड की समस्या को लेकर है, जिस पर उन्होंने बात किया, बात करने से जानकारी मिली की राशनकार्ड के लिये कई बार आवेदन किया गया है लेकिन काम नहीं हो रहा है, इसके बाद उन्होंने पंचायत में बात किया तब अधिकारियो ने बताया उस वे काम कर रहे हैं, सही जवाब नहीं मिला, कब तक बन जायेगा या कितना दिन लगेगा, उसके बाद कलेक्टर कार्यालय में कॉल किया लेकिन वहां पर भी कुछ जानकारी नहीं मिली, इस प्रकार से उन्होंने समस्या को हल कराने में प्रयास किया और अपना सहयोग दिया|

Posted on: Apr 07, 2020. Tags: ADITI KULKARNI MH MUMBAI SONG STORY VICTIMS REGISTER

कोडत ये तियना ओ दाई नाकुन...गोंडी भजन-

जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश) से राम सिंह इड़पाचे गोंडी में एक भजन सुना रहे हैं:
कोडत ये तियना ओ दाई नाकुन-
छू तोरे सान नावा छोटो रे पीर है-
केहोर केहोर नावा गोरी-
ओ दाई नाकुन कोडत ये तियना-
कोडत ये तियना ओ दाई नाकुन-
छू तोरे सान नावा छोटो रे पीर है-
केहोर केहोर नावा गोरी...

Posted on: Apr 03, 2020. Tags: BAITUL GONDI MP RAMSINGH IDPACHE SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »